
सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आगामी 20 अप्रैल को सागर के रुद्राक्ष धाम में आयोजित होने वाले क्षत्रिय समाज के सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन को लेकर बंडा ब्लाक क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन हुआ। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लखन सिंह और संरक्षक मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
इस गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिले भर में क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित बैठकों के क्रम में बंडा में ब्लाक स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और धन संग्रह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा तथा संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ जनों के मार्ग दर्शन में यह सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकजुटता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का प्रतिबिम्ब है। इस आयोजन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को समाज के सहयोग से गरिमामयी कार्यक्रम के साथ सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसका समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।
सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ब्लाक स्तर पर गठित बंडा की कमेटी के सदस्यों और समाज के नागरिकों ने इस बैठक में तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि विवाह हेतु सागर जिले की कन्याओं का ही किया जाएगा साथ ही इसके लिए गरीबी की वास्तविक आर्थिक स्थिति को आधार माना जाएगा ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही इस आयोजन का लाभ मिल सके।
सम्मेलन के लिए धन संग्रह की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं सामूहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक परिवारों से 6 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। क्षत्रिय समाज की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह संपन्न कराने हेतु समाज के नागरिक बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
बैठक में क्षत्रिय महासभा के बंडा ब्लाक अध्यक्ष नत्थूसिंह साव सिमरिया और जिला युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी ने कहा कि इस पुण्य कार्य में समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। सभी सक्षम परिवारों को अपनी श्रद्धा अनुसार आर्थिक सहयोग अवश्य देना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद कन्याओं के जीवन में खुशियों का संचार किया जा सके। उन्होंने युवाओं से भी आगे आकर इस सामाजिक अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में क्षत्रिय महासभा के शिवराज सिंह छापरी बड़े, भूपत सिंह लंबरदार सेमरा, कृपाल सिंह छोटे ठाकुर,ब्लाक, चंदू राजा सिंह, ततरवारा, साहब सिंह सेमरा, नन्हें भाई डिलाखेड़ी, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, महामंत्री अभिषेक गौर, राजेश सिंह झागरी, शैलेंद्र सिंह कर्रापुर, धर्मेन्द्र सिंह परासिया, देवप्रशांत सिंह, भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट, भूपेन्द्र ठाकुर सेमरा साहब, गोविंद सिंह सहावन, वीरेंद्र सिंह हिंडोरिया, शैलेंद्र सिंह पटौआ, लखन सिंह पटौआ, रामकुमार सिंह बमूरा, रामकृष्ण सिंह क्वायला उपस्थित रहे।
लखन सिंह
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांक. 28.03.2026
