अज्ञातवास के दौरान पांडव आए थे मेहर मां हिंगलज देवी के दर्शन करने
दिवाकर वर्मा , बांदरी। सागर-झांसी नेशनल हाइवे फोरलेन पर बांदरी से दक्षिण में कोई 7 किमी की दूरी पर धसान-कढ़ान नदी के पावन तट पर अति प्राचीन मां हिंगलाज देवी का अदभुत और चमत्कारी मंदिर है। मंदिर के बाजू में ही एक रहस्मयी गुफा है जिसका गुप्त मार्ग गढ़़पहरा स्थित अनगढ़ देवी तक जाता है।…
