खैर की त’स्करी और अवैध उत्खनन में लगे पांच वाहन जप्त

मालथौन वन विभाग बांदरी ने कटाई और उत्खनन के खिलाफ छेड़ी मुहिम बहरोल से पांच वाहन जप्त कर दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम

सुरेन्द्र जैन मालथौन

वन विभाग बांदरी ने सोमवार के दिन उत्खनन एवं कटाई में पांच वाहनो को जप्त कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी बांदरी लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि वृत्त बहरोल में खैर की अवैध कटाई एवं उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिससे मुखबिर तंत्रों सक्रिय कर दिए गए थे। इसी के चलते वनमंडल अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा टीम गठित की गई जिसमें टीम के प्रभारी शैलेस माचरा आई.एफ.एस. उप वनमंडल अधिकारी सागर के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई और बहरोल के कक्ष कमांक आर. एफ-206 जाजेर खदान के आस पास निरीक्षण किया तो वन भूमि में उत्खनन पाया गया। जिससे उत्खनन करने वाले वाहनों में टेक्टर लाल रंग महेन्द्रा 575 टाली सहित DI कमांक MP15AA5843, दूसरा टेक्टर कमांक POWER TRACK EURO-50 नीले रंग MP34AA3970, बोलेरो पिकअप कमांक GJ10X3500, मशीन TATA HITACHI की Excavator मॉडल नंबर EX-200LC वाहन जप्त किए गए। जिसमें आरोपियों पर वन अपराध प्रकरण कमांक-6283/15 दिनांक 06.10.2025 कायम किया गया। एवं खैर सागौन अवैध परिवहन करते हए स्कारपियों सफेद रंग की वाहन कमांक-MP-34-CA-2661 जप्त की गई और वन अपराध प्रकरण कमांक 6462/08 दिनांक:- 06.10.2025 कायम कर वाहन वन परिसर में रखा गया। पूरी कार्यवाही में टीम प्रभारी श्री ट्रेनी प्रशिक्षु IFS प्रभारी उप वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर, रेंजर चन्द्रभूषण सिंह, रेंजर लखन सिंह ठाकुर, रेंजर जी.पी. शाक्य एवं प्रशिक्षु रेंजर शिवम तिवारी, नीरज अम्ब, वनपाल राहुल यादव, सुरेन्द्र सिह, अनिरूद्ध तिवारी, सहित वन परिक्षेत्र बांदरी, बण्डा, खुरई, उत्तर सागर का स्टाफ उपस्थित रहा।

जप्ती के वाहनों का जुलूस देख बहरोल वासी हुए अचंभित

बहरोल जाजेंर खदान से जब वन विभाग वाहनों को जप्त जंगल से बहरोल ग्राम पहुंचा तो ग्रामवासी अचंभित हो गए क्यो कि इससे पहले इतनी बड़ी कार्यवाही किसी ने नही देखी थी, जप्त किए पांचो वाहनों के साथ दर्जनों गाड़िया आगे पीछे चल रही थी। जप्त किए गए वाहनों को बहरोल वन विभाग केम्पस में रखा गया। सूत्रो से मिली खबर के अनुसार घटनास्थल पर जाजेंर खदान के मालिक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं वन विभाग के बीच तीखी नोक झोंक हुई, राजनेतिक रसूख भी दिखाया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने किसी की नही सुनी और वाहन जप्त कर बड़ी कार्यवाही की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *