कृषि मंडी में मैनेजर से दिनदहाड़े लूटे14 लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार

कृषि मंडी में मैनेजर से दिनदहाड़े लूटे
14 लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार

सागर | कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी के मैनेजर से 14 लाख की लूट का मामला सामने आया है। मोटर साइकिल पर सवार आरोपियों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सिर पर डंडे
वार किया। गल्ला व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार
सोमवार दिनदहाड़े भीड़भाड़ से भरे मंडी परिसर के पास लुटेरों ने एक .व्यापारी को अपना निशाना बनाया। घात लगाए मोटर साइकिल सवार आरोपियों ने अनाज खरीद फरोख्त करने लाए गए तकरीबन
14 लाख रूपए की लूट को .अंजाम दिया। आरोपियों ने आंखों
में मिर्ची डालकर मैनेजर सुधीर दीक्षित से मारपीट की। सिर में डंडे
से वार कर उसे घायल कर दिया। बीच सड़क पर कुछ देर आरोपियों
की और मैनेजर की हाथापाई चलती रही। शहर में खुलेआम
आरोपी लूट से वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।
घायल ने बताया कि पीछे से तीन लोगों ने उस पर हमला कर
दिया। कुछ देर तक वह सभी से जूझता रहा। यह घटनाक्रम
खुलेआम सड़क पर हो रहा था। किंतु कोई भी बचाव करने नहीं
आया। पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर
जांच में लिया है।
इनका कहना है
मंडी के समीप व्यापारी से लूट की घटना में संलिप्त एक
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
है। आरोपियों को पकड़ने में कार्रवाई जा रही है।

जसवंत सिंह, मोतीनगर थाना प्रभारी


इनका कहना है

कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों ने एकत्रित होकर
सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। व्यापारियों ने आरोपियों को
गिरफ्तार करते हुए मंडी व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।
महेश साहू, अध्यक्ष, अनाज-तिलहन
व्यापारी संघ, सागर

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *