विधायक पर मारपीट का आरोप, पटवारियों ने दिया ज्ञापन

सागर | मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा सागर के पटवारियों ने कलेक्टर और एसपी सागर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने विधायक देवरी ब्रज बिहारी पटैरिया पर एक पटवारी से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पटवारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिन में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों में विवाद हो गया था। इसी के बाद पटवारी जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। जिसके बादकार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक द्वारा अभद्रता की गई । पटवारियों ने आरोप लगाया है कि घटनाक्रम के बाद थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। ज्ञापन में बताया कि विधायक देवरी द्वारा किया गया कृत्य अत्यंत अशोभनीय है। इस घटना के बाद पटवारी दुर्गेश और उनका परिवार डरा और सहमा हुआ है। पटवारियों ने एफआईआर की मांग करते हुए तीन दिवस के अंदर एफआईआर नहीं होने की स्थिति में 18 दिसम्बर से अपना बस्ता तहसीली में जमा कराकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *