वारदात के 12 घंटे के भीतर 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

थाना मोतीनगर क्षेत्र में हुए हत्या प्रकरण में सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

वारदात के 12 घंटे के भीतर 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सागर पुलिस द्वारा थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा क्षेत्र में हुए हत्या एवं हत्या के प्रयास के सनसनीखेज प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर 6 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

21 मई 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी ओम साहू एवं उसके भाई मयंक साहू के साथ आरोपियों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज की गई। इसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध हथियार से फायर किया गया, जिससे मयंक साहू को गोली लगने से गंभीर चोट आई तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं फरियादी ओम साहू पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई।
प्रकरण में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 0/26 धारा 296(ए), 109(1), 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
एक विधि विरुद्ध बालक उम्र 16 वर्ष 11 माह निवासी बाघराज वार्ड आवासीय कॉलोनी थाना मोतीनगर, आर्यन आठिया पिता हरेंद्र आठिया उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी तिली गांव थाना गोपालगंज, महिला आरोपी उम्र 60 वर्ष निवासी गजानंद अखाड़े के सामने विवेकानंद वार्ड थाना मोतीनगर, अन्य नामजद एवं विवेचना में नाम आने वाले फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में की गई। पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत ने अत्यंत तत्परता, सूझबूझ एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए अपनी टीम के साथ लगातार मेहनत कर अल्प समय में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम द्वारा रात्रि भर लगातार दबिश, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर प्रकरण में त्वरित गिरफ्तारी संभव हो सकी। सागर पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *