गर्भवती मां अपनी बेटी की बचाने कुंआ में कूदी, दोनों की मौ’त

गर्भवती मां अपनी बेटी की बचाने कुंआ में कूदी, दोनों की मौ’त
सागर/देवरीकला । देवरी थाना अंतर्गत मोकला गांव के नेगुवा में एक गर्भवती महिला और 5 वर्ष की बच्ची का श’व कुंआ में मिला | पानी में डूबने के कारण माँ, बेटी और गर्भस्त शिशु तीनों की मौ’त हो गई ।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्राम नेगवा में सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला एवं एक बच्ची की कुएं में गिर गए हैं | तत्काल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पर पहुंच कर देखा तो एक बच्ची कुआं में पानी में ऊतरा रही थी | 15 फुट गहरे कुएं में गोताखोरों ने गोता लगाकर बच्ची और उसकी मॉ को मृत अवस्था में कुआं बाहर से निकाला | महिला की पहचान विनीता पति रूप सिह आदिवासी उम्र 29 वर्ष निवासी नेगवां एवं मृतक नाबालिक बच्ची दुर्गा उम्र 5 वर्ष पिता रुप सिंह जो रिश्ते में मां और बेटी हैं | रविवार लगभग 12 बजे दिन में ग्रामीणों ने कुंआ में बच्ची का शव तैरते देखा | दोपहर लगभग 3 बजे तक पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुंआ से बाहर निकाला | कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि बेटी खेलते खेलते कुंआ में गिर गई उसे बचाने मां भी कुंआ में कूंद गई | पानी में डूबने से दोनों की मौ’त हो गई |
घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर श’व पोस्टमार्टम कराया गया | जहां पर पता चला मृतक महिला विनीता गर्भवती थी, मार्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है मौ’त कैसे हुई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *