
मालथौन। बुधवार तड़के 4 बजे , सागर झांसी फोरलाइन पर भीषण सड़क दुर्घटना ने बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौ’त हो गई, .एक पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया |
सागर के थाना बांदरी अंतर्गत हाइवे के झीकनी में ट्रक और पुलिस का बम निरोधक दस्ता का वाहन की एफ ट्रक से आमने सामने भीषण भिंडत हो गई। भिंडत में पुलिस वाहन में सवार 4 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें सवार एक पुलिस कर्मी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वाहन में एक डॉग भी सवार था जो सुरक्षित है। बताया गया की बालाघाट से ड्यूटी से बापिस मुरैना जा रहे थे। नेशनल हाइवे 44 पर जगह जगह ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य चल रहे हैं | जिसके कारण मार्ग वनवे था | बांदरी थाना क्षेत्र झीकनी में ट्रक और बंम निरोधक वाहन की आमने सामने भिंडत हो गई । हादसा इतना भीषण हुआ कि जेसीबी बुलानी पड़ी जिसकी मदद पुलिस वाहन में फंसे पुलिस जवानों के शव निकालने पड़े। भीषण हादसा की जानकारी लगते घटना स्थल पर एसपी विकास सहवाल, एडिशनल एसपी मौके पर मुआयना करने पहुचे। द
एसडीएम मालथौन का कहना है आज सुबह तकरीबन चार बजे सड़क दुर्घटना में चार पुलिस के जवानों की मौ’त हो गई | इनका पीएम करा कर देह परिजनों को सौप दी जाएगी | दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है |
