एकता की दम पर गांव में शराबबंदी का बिगुल बजाया

प्रदेश में शराबबंदी का शंखनाद करती ग्राम पंचायत पटना बुजुर्ग

एकता की दम पर गांव में शराबबंदी का बिगुल बजाया


सुशील जैन रहली

रहली | ग्राम पटना बुजुर्ग में शराब के नशे से कई परिवारों की बर्बादी अपनी आंखों से देखने वाले गांव के सजग बुजुर्ग वर लोगों ने लंबे समय से गांव में नशाबंदी की नशाबंदी को चर्चा का विषय बना रखा था आखिरकार सारा गांव इस बात पर सहमत हुआ भगवान के घर जाकर सर्व समाज में बैठक की और गांव में पूर्ण शराबबंदी का ऐलान कर दिया गांव में शराबबंदी को लेकर हर उम्र के नागरिक में जागरूकता उत्पन्न करने के बाद नशाबंदी के खिलाफ महा अभियान की शुरुआत की गई गांव में लगभग आधा किलोमीटर लंबा जुलूस निकल गया जिसमें हर जाति वर्ग के 3000 से भी ज्यादा बच्चे महिला बुजुर्ग युवा शामिल रहे.
ग्राम पटना बुजुर्ग में शराबबंदी अभियान,
सर्व समाज ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

ग्राम पटना बुजुर्ग स्थित श्री देव जानकी गायत्री रमन मंदिर परिसर में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी शराबबंदी एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सैकड़ों नागरिकों ने एकजुट होकर शराब न पीने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए न केवल संकल्प लिया, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के पश्चात पूरे ग्राम में नशामुक्ति संदेश के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सहित सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
जुलूस के दौरान “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, “शराब नहीं, संस्कार चाहिए”, जैसे नारों से पूरा ग्राम गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शराब न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी अंधकार की ओर ले जाती है। शराबबंदी से घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक अपराधों में कमी आती है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य मानव जीवन को संस्कारवान, स्वस्थ और नशामुक्त बनाना है, और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे। ग्रामवासियों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने यह प्रण लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएंगे, ताकि ग्राम पटना बुजुर्ग को एक आदर्श, शांत और नशामुक्त ग्राम के रूप में स्थापित किया जा सके।
इस आंदोलन का शंखनाद करने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्य सुनील पटेल,सरदार पटेल स्कूल के प्राचार्य रमेश कुर्मी,कुर्मी छत्रिय महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, राजकुमार राजपूत सहित कुछ लोगों ने लगातार जिम्मेदार लोगों के बीच अपनी बात रखकर जनसंपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे लोगों को नशे से होने वाली हानियों को सामने रखकर बर्बाद होते परिवारों को बचाने का आग्रह किया गांव की जिम्मेदार और बुजुर्गों इस बात से सहमत हुए पटना बुजुर्ग के सबसे महत्वपूर्ण स्थल धर्म क्षेत्र राम मंदिर में कई बैठकें संपन्न हुई तब जाकर एक वृहद रूपरेखा तैयार हुई और गांव में सभी राजनीतिक दल के सदस्य हो या अलग-अलग जाति के लोग हो लेकिन समाज के नशा मुक्त बनाने हेतु सब धर्म ध्वज के नीचे आए और 2 जनवरी 2026 को एक मत होकर हर गांव से हर घर से बच्चे महिला युवा अधेड़ बुजुर्ग शहर लगभग आबादी का आधा हिस्सा इस नशा मुक्ति रैली में शामिल हुआ अंतिम बैठक में शराब के साथ-साथ गांजा भी शामिल किया गया लोग गांजा भी नहीं पियेंगे उल्लेखनीय कि पिछले दिनों गांव में गांजा की खेती करते हुए भी कुछ लोग पकड़े गए थे और न केवल इससे गांव की बदनामी हुई बल्कि गांजा पीने से युवा वर्ग निठल्ले होकर घूमने लगे थे.
रैली से पूर्व राम मंदिर में भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए सुनील पटेल ने सार गर्वित संबोधन देते हुए कहा एक अच्छे समाज की पहचान नशा मुक्ति है नशा मुक्त समाज कभी दिशा हीन नहीं हो सकती, गांव में बुजुर्ग लोगों ने अपने-अपने मत व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति अभियान में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए नशा करने वाले और नशा की सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है इस महा रैली में कुर्मी समाज से करोड़ी लाल बाबूलाल रामगोपाल कृष्ण कुर्मी भागीरथ हर प्रसाद परसराम प्रभु खुमान कंछेदी गोरेलाल भागीरथ कुर्मी, लाडिया समाज से मनोज ठेकेदार दयाल कलू प्रहलाद, जैन समाज से भागचंद जैन पंकज जैन सुनील जैन, यादव समाज से जगदीश यादव प्रहलाद यादव अहिरवार समाज से मकीरे अहिरवार मोती अहिरवार, रतन रजक धर्मदास बद्री प्रसाद कुशवाहा मोहन प्रजापति जगदीश विश्वकर्मा अंकुर दुबे ने शामिल होकर सामाजिक नेतृत्व करते हुए रैली में कंधे से कंधा मिलाकर दलगत राजनीति से ऊपर अधिवक्ता बीडी पटेल जिला जनपद सदस्य ज्योति पटेल पूर्व सरपंच गोविंद पटेल जैन समाज अध्यक्ष भागचंद जैन.अंकु दुबे सहित पूरा गांव नशाबंदी के विरुद्ध उठ खडा हुआ.
अनुशासित रैली के समापन पर उपस्थित पुलिस विभाग की ओर से तैनात पुलिसकर्मी एवं ग्राम पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन और शासन तक पटना बुजुर्ग में नशाबंदी का संदेश देने का आग्रह किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *