
मालथौन। सागर के बांदरी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना के विषय में बांदरी नगर के लोगों को जैसे ही खबर लगी लोग प्रतिमा के समीप एकत्रित हो गए | आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाना का घेराव कर दिया | उसके बाद गुस्साए लोगों ने बांदरी खुरई मार्ग पर जाम लगा दिया।
👇👇यहाँ देखें पूरा वीडियो 👇👇
दोपहर में आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे 44 चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। सुबह घटना के बाद बांदरी नगर को बंद रखा गया | स्थानीय लोग धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे दोषियों के विरुध कढ़ी कार्रवाही की मांग करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल आसपास के थानों से बांदरी पहुचा है | घटना पर स्थानीय नेताओं ने कढ़ी निंदा की हैं | बाबा साहब की प्रतिमा के साथ छेड-छाड़ करने वाले अज्ञात आरोपियों पर जल्द कार्रवाही की मांग की जा रही है | स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं | लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने बाबा साहब डाँ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है | जहाँ सीसी टीव्ही कैमरे लगे हुए है लेकिन बंद पड़े है | पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम लगा गया | घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल व्य्याप्त है।