2 मार्च से 8 मार्च 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

*2 मार्च से 8 मार्च 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।
मैं पंडित अनिल पाण्डेय ने आपसे वादा किया था कि मैं हर सप्ताह आपको श्री हनुमान चालीसा के चौपाइयों के संपुट पाठ से होने वाले होने वाले मंत्रवत फल के बारे में आपको बताऊंगा । इसी श्रेणी में आज की चौपाई है ।
“राम दूत अतुलित बल धामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।। “
हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने पर हनुमत कृपा से आत्मिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है।
अगली चौपाई के संपुट पाठ से प्राप्त होने वाले फल के बारे में इस वीडियो के अंत में बताया जाएगा ।
अब मैं आपको इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के बारे में बताऊंगा ।
इस पूरे सप्ताह सूर्य , मंगल , राहु और वक्री बुध कुंभ राशि में रहेंगे । वक्री गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे । शुक्र प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा तथा एक तारीख के 11:46 रात से मीन राशि में प्रवेश करेगा ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
मेष राशि:-
इस सप्ताह सावधानी पूर्वक कार्य करने पर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ नरम-गरम संबंध रहेंगे । गलत रास्ते से धन आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है । चार तारीख के दोपहर के बाद से पांच और 6 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
वृष राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । थोड़े से प्रयास से ही आपके पास धन आ सकता है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल वाला होगा । आपको अपने साथियों का सहयोग कम मिलेगा। आपके कार्यालय में सावधान भी रहना चाहिए । भाई और बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख कार्यों को करने के लिए मददगार है । 7 और 8 तारीख को आपको बहुत सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि:-
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने की संभावना है । पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपका आपके माता जी और पिताजी का तथा जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा भाग्य से आपको मदद मिलेगी दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें धन आनंद धन आने की उम्मीद है भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है । शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे इस सप्ताह आपके लिए साथ और आठ मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से सामान्य मदद ही मिल पाएगी । थोड़े बहुत धन की उम्मीद की जा सकती है । भाई बहनों के साथ संबंधों में कोई विशेष प्रगति नहीं होगी,अर्थात जैसे संबंध चल रहे हैं वैसे ही रहेंगे । कर्मचारियों को उनके सहकर्मियों की मदद मिलेगी । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा यकीन करना पड़ेगा । व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा । इस सप्ताह आपके लिए दो , तीन और चार तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि:-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि एवं नए प्रेम संबंध बनना भी संभव है । आपके माता-पिता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है । कचहरी के कार्यों में ध्यानपूर्वक कार्य करने से सफलता मिल सकती है । आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । दो-तीन और चार के दोपहर तक का समय सावधान रहने का है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह आपका,आपके जीवन साथी का और माता जी तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है । आपको इस सप्ताह अपने पुत्र पर ध्यान देना चाहिए । छात्रों की पढ़ाई में काफी उथल-पुथल रहेगी । शत्रुओं से संधि करने का यह सबसे अच्छा समय है । अगर आपके कोई शत्रु हैं तो आपको इस समय संधि के लिए प्रयास करना चाहिए । कचहरी के कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें । इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक हैं । चार-पांच और 6 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
वृश्चिक राशि:-
यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए काफी अच्छा रहेगा । उसको तरक्की मिल सकती है । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । कर्मचारीयों और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । उनको अपने साथियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । उनके प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 2-3 और 4 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ हैं । सात और 8 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सजगता पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । उनका जन सम्मान बढ़ेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ऊंच नीच के चलेंगे । भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा । लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है । कर्मचारीयों और अधिकारियों को इस सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 मार्च लाभप्रद हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । मात्र थोड़ी कम हो सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पेट के रोग में आराम मिल सकता है । आपको अपने संतान से इस सप्ताह कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं । दो-तीन और चार तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
आपके थोड़े से प्रयासों से ही इस सप्ताह आपके पास धन अच्छी मात्रा में आ सकता है । आपको इस सप्ताह अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । माता और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है ।दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहें । इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख के दोपहर तक का समय परिणाम दायक है । चार की दोपहर के बाद से लेकर 5 और 6 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक तथा रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । अपने आत्मविश्वास के कारण आप कई स्थानों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं । आपका और आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । जीवनसाथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है । कचहरी के काम कार्यों में बहुत सावधान रहें । इस सप्ताह आपके लिए चार की दोपहर के बाद से लेकर 5 और 6 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
आईये अब हम श्रीहनुमान चालीसा के आज की दूसरी चौपाई के बारे में चर्चा करते हैं ।
आज की दूसरी चौपाई है:-
“महाबीर बिक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी।”
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक होती है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *