
अत्यंत जहरीला सांप रसैल वाइपर था बाइक के अंदर
सागर | विश्वविद्याल सागर में पढ़ने वाल एक युवक अपनी वाईक में सवार होकर सिविल लाईन स्थित सर्विस सेंटर पहुंच | जैसे ही सर्विस मैंन ने पानी का प्रेसर छोड़ा तभी सीट के नीचे से लहराता हुआ रसैल बाईपर सांप निकला | स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू |
दर असल सागर के घने जंगलों के बीच बने विश्वविद्यालय में पढ़ने गए एक युवक ने अपनी मोटर साईकिल गाड़ी स्टैंड पर खड़ी कर दी | कुछ देर बाद जब वह वापस गाड़ी के पास पहुंचा तो लोगों ने बताया की गाड़ी के पास साप दिखाई दिया था और वह गायब हो गया है | 2-3 घंटे मशक्क्त के बाद भी साव को खोजने में वह असफल रहा | युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे सिविल लाईन सर्विसिंग सेंटर पर पहुंचा | छात्र के तब होश फाख्ता हो गए जब बाइक की सीट के नीचे जहरीला सांप दिखाई दिया,सांप को देख कर मचे हड़कंप के बीच स्नैक केचर बुलाया गया | मौके पर अपने बेटे के साथ पहुंचे अकील ने साँप का रेस्क्यू किया, अकील ने बताया की यह दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में से एक रसैल वाइपर प्रजाति का है | जिसके काटने पर चंद मिनटों में ही इसान की जान जा सकती है | सागर के सिविल लाइन स्थित एक सर्विसिंग स्टेशन पर हुए इस सांप के रेस्क्यू को देखने के लिए लोगो का हुजूम जमा हो गया |