शबरी सरोवर और इनडोर स्टेडियम मकरोनिया को देंगे नई पहचान
गुरुवार को नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन शबरी सरोवर झील एवं इनडोर स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं भावी उपयोगिता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं दूरदर्शी विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
