
22 से 28 जून 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।
जय श्री राम
कहां जाता है कि समय सबसे बलवान होता है परंतु हमारे देवता श्री माता अंजनी के लाल श्री हनुमान जी समय से भी शक्तिशाली है अगर समय कुछ गड़बड़ करता है तो उसको सुधारने की ताकत हमारे श्री हनुमान जी में है हनुमान जी की भक्ति की कड़ी में आज की चौपाई है –
नासै रोग हरे सब पीरा | जपत निरन्तर हनुमत बीरा ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से समस्त प्रकार के रोग और पीड़ाओं का अंत हो जाएगा ।
नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 22 जून से 28 जून 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं ।
इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में, मंगल वृष राशि में , बुध, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे
आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
मेष राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी ठीक रहेगा । आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 24 , 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय कार्यों के प्रति अनुकूल है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
वृष राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की थोड़ी उम्मीद है । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे । आपके जीवनसाथी को विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । दुर्घटना होने की आशंका करीब करीब नहीं है । आप को अपने संतान से इस सप्ताह कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाएगा । इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है । 24, 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।औऊप
मिथुन राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए । भाग्य पर नहीं । इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना चाहिए । कुछ लोग आपको मानसिक कष्ट प्रदान करने का प्रयास कर सकते हैं । उनसे सावधान रहें । अगर आप सावधान रहेंगे तो वे आपको तंग नहीं कर पाएंगे । कचहरी के कार्यों में भी सावधान रहें । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख परिणाम दायक हैं । सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको इन तारीखों का उपयोग करना चाहिए । 27 और 28 तारीख को आप अपने शत्रुओं पर सफलता पा सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए ठीक रहेगा । उनको उन्नति प्राप्त हो सकती है । उनका अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा । छात्रों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा । उनको परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी । व्यापार ठीक चलेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें । इस सप्ताह आपके लिए 24 , 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय हर प्रकार के कार्यों के लिए ठीक-ठाक है । 26 तारीख की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । विशेष रूप से अपने संतान के प्रति । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपको धन लाभ की उम्मीद है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । संतान से आपके सहयोग मिलेगा । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । अधिकारी और कर्मचारियों को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । व्यापार सामान्य रूप से चलेगा । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 26 की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख प्रतिष्ठा संबंधी कार्यों के लिए उपयोगी है । जनप्रतिनिधियों को इस तारीख का उपयोग करना चाहिए । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है, मगर बहुत ज्यादा सावधानी लेनी पड़ेगी । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक-ठाक रहेगा । आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । गारदन या कमर में दर्द हो हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख विभिन्न कार्यों में मददगार है । 26 तारीख के दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको अपने भाइयों के प्रति सावधान रहना चाहिए । उनसे आपको या उनको कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि-
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है । कुछ कार्य भाग्य के भरोसे कर सकते हैं । मगर ज्यादा विश्वास आपको अपने कर्मों पर करना चाहिए । धन आने की उम्मीद की जा सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए । वैसे कार्यालय में आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । इस सप्ताह आपके लिए 24 , 25 और 26 की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मंगल दायक है । 26 की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको धन प्राप्त करने के संबंध में सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए । अगर आप सतर्कता पूर्वक कार्य नहीं करेंगे तो धन आपके पास नहीं आ पाएगा । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
वृश्चिक राशि-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपकी मानसिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी । आत्मविश्वास बढ़ेगा । भाग्य से आपको लाभ मिलेगा । आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है । संतान से आपको सामान्य सहयोग ही प्राप्त हो पाएगा । ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा । दुर्घटनाओं से चोट लगने की संभावना बहुत कम है । धन आने की उम्मीद की जा सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 26 की दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को लाभदायक है । 24 , 25 और 26 तारीख की दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्यों का निष्पादन करना चाहिए । श्रइस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनु राशि-
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा । आपके कई कार्य आपके आत्म विश्वास के कारण ही संपन्न हो जाएंगे । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । दुर्घटनाओं से आपको खतरा होने की उम्मीद करीब करीब नहीं है । आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़े से परिश्रम से परास्त कर सकते हैं, परंतु उनसे आपको इस सप्ताह सावधान भी रहना चाहिए । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख शुभ है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । वकीलों से मिलने का कार्य आपको 27 और 28 तारीख को विशेष रूप से कर लेना चाहिए । इसके अच्छे परिणाम निकल सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
मकर राशि-
यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए अत्यंत अच्छा रहेगा । उनको बहुत सारे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे । अगर आप ज्यादा प्रयास करेंगे समाप्त भी हो सकते हैं । धन प्राप्ति के लिए आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा । कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । मगर सावधानी बढ़ानी पड़ेगी । इस सप्ताह आपके लिए 24 ,25 और 26 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा है । 26 के दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को धन लाभ के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि-
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । आपको धन की प्राप्ति हो सकती है । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए । आपके घर में धन खर्च की कोई योजना बन रही है । जैसे नया प्लाट खरीदना, मकान बनवाना , शादी करना आदि । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है । परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी । इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख को कार्यालय के कार्यों में सफलता का योग है । 22 और 23 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए ठीक-ठाक हो सकता है । उनको सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं । उनका अच्छा सहयोग भी आपको मिल सकता है । छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी । उनको सफलता प्राप्त हो सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करते रहें । सफलता मिल सकती है । प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी अर्थात आपकी प्रतिष्ठा में न कमी आएगी और ना बढ़ोतरी होगी । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को निपटने के लिए परिणाम मूलक और प्रभावशाली हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । कोई भी कार्य 26 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
