बिजली अधिकारी से हुई मा’रपीट के विरोध में रैली निकाली

बिजली अधिकारी से हुई मारपीट के विरोध में विशाल रैली के साथ प्रदर्शन कर लगभग 500-600 कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन
घटना से व्यथित कर्मचारियों में पनप रहा आक्रोश
आरोपियों की गिरफतारी की मॉंग को लेकर विभिन्न संगठनो ने दिया ज्ञापन एवं 24 घंटे के अल्टीमेटम साथ ही दी अनिश्चित कालीन हडताल की चेतावनी

सागर। विगत 06 जून को विद्युत विभाग के खुरई कार्यालय के भीतर कनिष्ठ अभियंता कैलाश बेलदार के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसकी एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई है। आरोपी खुरई नगर में खुले आम घूम रहे हैं, परिणाम स्वरूप कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ हैं सुरक्षा के अभाव में वे अपनी पूर्ण दक्षता के साथ कार्य नही कर पा रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी संघठनों के साथ सागर जिले के समस्त तहसील मुख्यालयों और वितरण केन्द्र मुख्यालयों के लगभग 500-600 अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आज 10 जून बुधवार को एक विशाल रैली पावर हाउस बस स्टेंड से कलेक्ट्रेट तक निकालते हुए प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार प्रतीक रजक को ज्ञापन सौपा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सागर को भी ज्ञापन सौप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफतारी की मॉंग की गई साथ ही ज्ञापन में स्पष्ट लेख किया यदि समय-सीमा के भीतर आरोपियों को गिरफतार नही किया जाता है तो समस्त अधिकारी कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चित कालीन हडताल पर चले जाएगें तदोपरांत अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा मकरोनियां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुॅंच कर प्रबंध संचालक (जबलपुर) को प्रेषित ज्ञापन मुख्य अभियंता (सागर-क्षेत्र ) को सौपा गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *