18 मई से 24 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल

18 मई से 24 मई 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल
जय श्री राम,
आज मैंने यूट्यूब पर एक बहुत बड़े कथावाचक का वीडियो देखा । थंबनेल की हेडिंग थी हनुमान जी कोई देवता नहीं है । हालांकि उन्होंने एक नया शब्द देकर बताया की हनुमान जी ब्रह्मा विष्णु और महेश के बराबर शक्तिमान पुरुष हैं । उनकी बात मेरी समझ में नहीं आई । मेरे समझ में तो यही आता है कि मेरे सभी कष्टों का निवारण श्री हनुमान जी कर सकते हैं । हमें केवल उनके उनको याद करना है । श्री हनुमान जी को याद करने के लिए आज की चौपाई है :-
सब सुख लहै तुम्हारी सरना |
तुम रच्छक काहू को डर ना ||
चौपाई के संपुट पाठ करने से अगर आपको कोई डराने की कोशिश कर रहा है या आपके सुख में कमी आ रही है तो वह दूर हो जाएगा ।
नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब हम आपको इस सप्ताह ,ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं ।
इस सप्ताह सूर्य और बुध वृष राशि में, मंगल मेष राशि में , गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
राशिवार साप्ताहिक राशिफल में सबसे पहले हम हमेशा की तरह मेष राशि की चर्चा करेंगे ।
मेष राशि :-
इस सप्ताह व्यापारियों का व्यापार बहुत अच्छा रहेगा । धन आने का योग है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे । कचहरी के कार्यों में आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए । आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,परंतु क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है । आपकी प्रतिष्ठा में क्षति संभव है । कृपया अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें । आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सफलता दायक है । सप्ताह के अन्य दिन भी कार्यों को संपन्न करने के लिए ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ‌ ।
वृष राशि:-
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । व्यापार में उन्नति संभव है । कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा उनको नुकसान हो सकता है । भाई बहनों के साथ आपका संबंध इस सप्ताह थोड़ा कम ठीक रहेगा । । वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन आने का योग है । भाग्य से सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपको कोई भी कार्य संपन्न करने के लिए अपने परिश्रम और अपने कर्म पर विश्वास करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए 18 ,23 और 24 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ठीक है । सप्ताह के अन्य दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मिथुन राशि:-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । नए संबंध बन सकते हैं । कचहरी के कार्यों में आप बिल्कुल किसी भी तरह का रिस्क नहीं ले । अगर आपने नौकरी प्राप्त करने के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें आप इस सप्ताह सफल हो सकते हैं । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उपयोगी हैं । 18 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । आपको हानि हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । व्यापारियों का व्यापार अच्छी तरह से चलेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । जनप्रतिनिधियों को अपनी प्रतिष्ठा में कमी देखने को मिल सकती है । प्रतिष्ठा के लिए उनको सावधान रहना चाहिए । दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख लाभदायक है । 19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है । व्यापार में उन्नति होगी । शासन के साथ व्यापार में आपको लाभ होगा । अधिकारियों से आपको सावधान रहना चाहिए । भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी । दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह रिस्क नहीं लेना चाहिए । आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । आपको अपने संतान से मदद मिल सकती है । छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी । इस सप्ताह आपके लिए 18, 23 और 24 तारीख फलदायक है । इन तारीखों में आपको किसी भी कार्य के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे । इस सप्ताह आपको 21 और 22 तारीख को सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सहयोगियों से तथा अपने अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपको अच्छी पदस्थापना भी प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको भाग्य पर आश्रित नहीं रहना चाहिए । अपने कर्म पर आपको विश्वास करना चाहिए । अगर आप कर्म पर विश्वास करके कार्य करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्य करने के लिए अनुकूल हैं । 23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है , मगर कार्यों को करते समय आपको थोड़ी सी सावधानी भी रखना चाहिए । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए । यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा रहेगा । उनके क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । छात्रों की पढ़ाई में रुकावट आएगी । इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । धन आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने में परिणाम दायक है । इन तारीखों में काम करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे । 18 तारीख को कार्य करते समय आपको बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह आपका मनोबल बहुत ऊपर रहेगा । अपने आत्मविश्वास से ही आप बहुत सारे कार्यों को निपटा सकते हैं । आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है । आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने पर पराजित तथा समाप्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको भाग्य के मामले में सावधान रहना चाहिए । कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 18 ,23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है । 21 और 22 तारीख को आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है । 19 और 20 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनु राशि:-
अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । नए संबंध भी बन सकते हैं । लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है । व्यापार ठीक-ठाक चलेगा । शत्रु शांत रहेंगे । आपको संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए । सावधानी पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख परिणाम मूलक है ।18 तथा 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
मकर राशि:
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । इसके लिए आपको मामूली प्रयास करने पड़ेंगे । माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । पिताजी के डायबिटीज या ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है । आपको अपने संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है । धन प्राप्त करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में असरकारी है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा । आपके भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है । सामान्य धन आने का योग है । व्यापार ठीक चलेगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । कुछ लोग इसमें रुकावट खड़ी कर सकते हैं । आपके संतान के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । आपको संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई में समस्या हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 18 तथा 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्रभावशाली है । 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है । मगर इसके लिए आपको प्रयास भी करनी पड़ेंगे । धन आने का अच्छा योग है । इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का पूरा प्रयास करना चाहिए । व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा ‌ आपको अपने भाई बहनों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए । आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है । आपको इस पर ध्यान देना चाहिए । भाग्य से आपको लाभ होगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । 21 और 22 तारीख आपकी संतान के लिए अच्छी है । 23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *