
प
थाना मकरोनिया पुलिस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त
करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये की अवैध शराब एवं वाहन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मकरोनिया पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक कंटेनर ट्रक पकड़ा गया। कार्यवाही के दौरान लगभग 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब एवं करीब 7 लाख रुपये कीमत का वाहन जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 12.05.2026 को यातायात थाना सागर के सूबेदार हेमंत कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक मकरोनिया चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ट्रक क्रमांक MP 09 DF-0620 को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपाकर परिवहन करते हुए पाई गई। जप्त शराब में लगभग 1500 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल मात्रा लगभग 13500 लीटर एवं अनुमानित कीमत 1,01,25,000 रुपये पाई गई। वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 1,08,25,000 रुपये का जप्त किया गया। वाहन चालक विजय दांगी पिता रामगोपाल दांगी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ब्राह्मणगांव थाना माचलपुर जिला राजगढ़ से पूछताछ की गई, जिसने शराब परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। मामले में आरोपी विजय दांगी, रामचंद्र वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन कर सप्लाई किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से शराब के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना मकरोनिया एवं, यातायात थाना सागर से थाना प्रभारी मकरोनिया श्री रविंद्र सिंह चौहान सूबेदार श्री हेमंत पटेल उप निरीक्षक श्री राजेश शर्मा सहायक उप निरीक्षक सोहन मरावी प्रधान आरक्षक हरी सेवक ,हल्के, आरक्षक शुभम आरक्षक विशाल आरक्षक अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
