
30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।
परम पावन पर्व नवरात्रि समाप्त हो गया है । परंतु श्री हनुमान जी की हमारी और आपकी आराधना लगातार चलेंगी । इस बार के चौपाई इस प्रकार हैं ।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते,
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने से यश कीर्ति की वृद्धि होती है, मान सम्मान बढ़ता है। “नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
इसके उपरांत में अब आपको इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर के बारे में बताऊंगा । सप्ताह इस सप्ताह सूर्य और शनि मीन राशि में, मंगल और बुध कुंभ राशि में , गुरु मिथुन राशि में , शुक्र मेष राशि में और राहु कुंभ राशि में मंगल और बुध के साथ में गोचर करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
मेषराशि:-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । साथ ही प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी । अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त हो सकती है । गलत रास्ते से धन आने का योग है । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा । इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए । भाग्य से भी थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है । आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच अप्रैल कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं । एक और दो अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी के साथ करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
वृषराशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । अच्छे और बुरे दोनों रास्तों से धन आ सकता है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी । कचहरी के कार्यों में रिक्स ना लें । आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा । अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने वाणी पर इस सप्ताह कंट्रोल करना चाहिए । किसी से फालतू लड़ाई नहीं करना चाहिए । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कम ठीक है । उनको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह 30 और 31 मार्च आपके लिए परिणाम दायक हैं । तीन चार और पांच तारीख को आपको सतर्क होकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मिथुन राशि:-
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह अत्यंत अच्छा रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । विद्यार्थियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा । व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह सामान्य गति से चलेगा । भाग्य से इस सप्ताह आप सभी को कम मदद प्राप्त होगी । आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना पड़ेगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे । कर्मचारियों को अपने कार्यालय में अच्छा सम्मान प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए एक और दो अप्रैल कार्यों को करने हेतु फलदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए की आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर पर जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा । भाग्य के सहारे आपके कार्य हो सकते हैं । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए । आप सभी को इस सप्ताह दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहना चाहिए । व्यय की मात्रा में बढ़ोतरी होगी । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । पेट में थोड़ा कष्ट भी हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच तारीख सफलता दायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
सिंह राशि:-
व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक-ठाक चलेगा । कर्मचारियों अधिकारियों का भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य होगा । आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य के स्थान पर आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मार्च सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि:-
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है । उनका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा । आपके माताजी और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है । शत्रुओं से सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । दुर्घटनाओं से भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपके लिए एक और 2 अप्रैल विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार हैं । 30 और 31 मार्च को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को पूर्ण करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी । नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं । भाग्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है । आपको अपने संतान से सहयोग कम मिलेगा । इस सप्ताह आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं, परंतु इसके लिए भी थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच अप्रैल लाभदायक है । एक और दो अप्रैल को अगर आप सावधानी बस कार्य नहीं करेंगे तो कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा । संतान को उन्नति मिल सकती है । आपको भी संतान से अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी परीक्षा में उनको सफलता प्राप्त होगी । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है । आपके पेट में कष्ट हो सकता है । दुर्घटनाओं के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए । आपको अपने शत्रुओं से भी सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मार्च अनुकूल है । तीन चार और पांच अप्रैल को आपको कार्यों को पूर्ण सतर्कता के साथ करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
धनु राशि :-
जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है । भाई बहनों के साथ संबंध कम ठीक रहेंगे। भाग्य से मदद मिलेगी । यात्रा का योग बन सकता है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए एक और दो अप्रैल कार्यों के लिए परिणाम दायक हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपके पास सामान्य रूप से धन आ सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है । भाग्य आपका साथ दे सकता है । छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में परेशानी आ सकती है । गलत रास्ते से भी धन आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच तारीख शुभ है । 30 और 31 मार्च के दिन कार्यों को करने के पहले पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए तथा सतर्कता पूर्वक कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । धन अच्छे और बुरे दोनों रास्तों से आ सकता है । भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है । माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है । आपको खून संबंधी रोग जैसे डायबिटीज ब्लड प्रेशर से सावधान रहना चाहिए । जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 मार्च कार्यों को करने के लिए आनंददायक हैं । एक और दो अप्रैल को आपको कोई भी कार्य पूरी सजगता के साथ करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च कोटि का रहेगा । स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सावधानी बरतना चाहिए । जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । दुश्मनों को आप आसानी से इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं । आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए एक और दो अप्रैल कार्यों को करने के लिए उचित हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
