खेत पर बनी झोपड़ी में आ,ग लगाकर दी जान से मा’रने की धम’की

देवरी कलां | देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर के मांदे मोजा खेत पर बनी झोपड़ी में सोमवार रात गांव के ही तीन लोगों ने आ’ग लगा दी, और खेत पर रहने वाले प्रदीप को जान से मार’ने की धम’की दी। पीड़ित प्रदीप के पिता रामजी दांगी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लड़कों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। रामजी दांगी ने बताया कि मांदे मोजा में खेत में बनी झोपड़ी में मेरा बड़ा लड़का प्रदीप रहता है जहां विद्युत पंप, खाद और घर-गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। सोमवार रात गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे, मेरे एवं मेरे बड़े बेटे प्रदीप के साथ मारपीट की और झोपड़ी में आ’ग लगा दी, आरोपितो ने धमकी दी कि गांव छोड़कर चले जाओ, वरना तुम्हें और तुम्हारे लड़कों को जान से मा’र देंगे।उन्होंने ने बताया कि घटना के बाद जब वह देवरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले एफ आई आर दर्ज नहीं की। मंगलवार सुबह जब वह विधायक के पास पहुंचे और गुहार लगाई तो विधायक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद देवरी पुलिस ने आगज’नी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी हरिराम मानकर का कहना है घटना को लेकर आगजनी का मामला कायम कर लिया गया है और मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *