
मकरोनिया के युवा ने यूके में लहराया परचम
सागर/जब कोई भारतीय विदेशी धरती पर अपनी काबिलियत के बल पर सफलता हासिल करता है तो ना केवल उस व्यक्ति के परिवार को उस पर गर्व होता है बल्कि हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है,भारतीय मूल के कई लोग दुनिया के अलग अलग देशों में बड़े बड़े पदों पर रहकर अपनी छाप छोड़ चुके है, हाल ही में एक ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया है,जो सागर के लिए गौरव का विषय है,दरअसल मकरोनिया निवासी एक युवा आशीष शुक्ला ने ब्रिटेन में लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर साउथबरो और विडवरो क्षेत्र से स्थानीय चुनावों में जीत हासिल कर यूके में रहने वाले भारतीयो के साथ साथ मध्य प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है,बता दे की आशीष शुक्ला डॉ हरिसिंह गौर को अपना आदर्श मानते है,और वर्तमान में यूके में वरिष्ठ टेक्नोलॉजी,एवं यूटिलिटी प्रोफेशनल के तौर पर कार्यरत है,आशीष पत्नी सलोनी शुक्ला के साथ मिलकर ब्रिटेन में टेक्नोलोजी और एआई आधारित व्यवसाय भी संचालित कर रहे है।आशीष की इस उपलब्धि पर उनके पिता आर जी शुक्ला जो दूरसंचार सागर में उप जनरल मैनेजर के पद पर रहे हैं उन्होंने और उनकी माता जी गायत्री शुक्ला सहित परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है, मकरोनिया नगर पालिका की एल्डरमैन श्रीमती सुधा पवन शर्मा ने इस खुशी के मौके पर शुक्ला परिवार को बधाई दी है
