स्विफ्ट डिजायर से मिली अबैध कच्ची शराब

अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 28.5.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना प्रभारी मोतीनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम आमेट के पास दो युवक अवैध कच्ची शराब का विक्रय कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल शासकीय वाहन से रवाना हुई तथा रास्ते में स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की पुरानी मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन की डिक्की में सफेद रंग के प्लास्टिक के कुप्पे रखे हुए थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम –

दीपक पिता राजकुमार पांडे, उम्र 27 वर्ष, निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर। अजय पिता राजू पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीवनगर वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर। वाहन की तलाशी लेने पर दोनों प्लास्टिक कुप्पों में लगभग 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी से निर्मित जहरीली शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2500 रुपये आंकी गई। आरोपियों से शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की गई, नमूने सुरक्षित कर सीलबंद किए गए तथा पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *