राजकीय विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राजकीय विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सागर। शिक्षा मंत्रालय एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। नियमित योग करने से हम निरोगी रहते हैं, यदि स्वस्थ्य रहना है तो योग को अपनाना होगा। उन्होंने जैन धर्म में योग के मन, वचन और कर्म से मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग को बताया। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन योग करने कुछ नहीं होगा, बल्कि नियमित अभ्यास करना होगा और अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी हम योग से लाभान्वित हो सकेंगे। योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मिथलेश शरण चौबे ने कहा कि भारत की प्राचीन धरोहर योग, आज पूरी दुनिया में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का पर्याय बन चुका है। योग हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ्य संबंधी समस्याएँ होने पर तंत्र मन्त्र और झाड-फूंक वाले बाबाओं के तिलिस्म के झांसे में न आकर हमें योग करना चाहिए । योग हमें जीवन में संतुलन और आंतरिक शांति प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, अध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मंत्रालय के निर्देशानुसार योग क्रियाओं का आभ्यास किया तथा योग विभाग के विद्यार्थी राहुल जैन, प्रियांशी पटेल, उमा कुर्मी, शिवम लोधी, वैशाली, तोहफ़ा, अतुल दुबे, नेहा, आकांक्षा, पिंकी, हरसिद्धि द्वारा संगीतमय योग प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर सहायक कुलसचिव राकेश चढार, डॉ. भावना पटेल, डॉ. रूचि राठौर सहित अधिकारी, अध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण उपस्थिति रही । कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य डॉ. श्रद्धा सोलंकी ने दिया और संचालन डॉ. नितिन कोरपाल ने किया ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *