विश्व योग दिवस पर योगासन एवं प्राणायाम प्रतिदिन करने किया प्रेरित

बांदरी में योगासन एवं प्राणायाम
प्रतिदिन करने किया प्रेरित
बांदरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बांदरी शाखा के तत्वावधान में रानी अवंती बाई बस स्टैंड परिसर में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने योगासन एवं प्राणायाम कराए और प्रतिदिन करने
के लिए प्रेरित किया। योग शिविर शुरुआत योग मंत्र से की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षक प्रदीप सविता द्वारा संधि योग, शिथिलीकरण,आसन एवं प्राणायाम के विभिन्न प्रकारों के साथ योग कराया गया। धर्मेन्द्र राय द्वारा योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक पक्ष तथा धर्म आधारित जीवन शैली, मंत्र उच्चारण करते हुए, अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर नेयोग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। शासकीय महर्षि सांदीपनी हायर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, मन और आत्मा के समन्वय एवं समरस समाज को जोड़ने का माध्यम भी है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का सबसे प्रभावी साधन है। आयोजन में नप अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह, नरेश जैन, सम्मर सिंह, इंद्राज सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकिशन सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
सशक्त भारत निर्माण का संकल्पः योग शिविर का वातावरण अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *