आबकारी टीम ने दबिश देकर पकड़ी 7 लाख की अवैध शराब

👆👆👆👆यहां देखें पूरा वीडियो👆👆👆👆👆👆👆👆👆

सुरेन्द्र जैन मालथौन।

आबकारी पुलिस ने थाना मालथौन क्षेत्र के एक गांव में दबिश मारकर भारी मात्रा में विदेशी मदिरा पकड़ने सफलता हासिल की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सागर संदीप जी आर के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी, सागर श्रीमती कीर्ति दुबे के निर्देशानुसार व सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप सिंह खंडाते के मार्गदर्शन में मुखबिर द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर ग्राम मड़खेरा थाना मालथौन पते पर आकस्मिक दबिश देकर आरोपी दुरग पाल लोधी पिता देवी सिंह लोधी के कब्जे से कुल 360 बल्‍क लीटर पॉवर व्हिस्की विदेशी मदिरा एवं एक चार पहिया वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी -15-सीए-6814 जप्‍त की गई उपरोक्‍त जप्‍त सामग्री की कीमत लगभग रुपये 6,98,000/- है। उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती मंजूषा सोनी , सियाराम चौधरी रोशनी उरेती , शैलेन्द्र सिंह ,दीप्तिकिरण धुर्वे ,प्रधान आरक्षक एस पी साकेत, आरक्षक प्रमोद दुबे , राजकमल, प्रदीप दुबे, रूपकिशोर मिश्रा साहिल दिलीप दीपक बैरागी उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *