|

ॐ .नमः शिवाय जप व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदल देता है : केशव गिरी महाराज

सवा करोड़ जप अनुष्ठान प्रारंभ
सागर के इतिहास में पहला सवा करोड़ जप महाअनुष्ठान, नमः शिवाय जप व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदल देता है केशव गिरी महाराज

उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर में विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना, एवं नव युवकों को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए, ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज के कृपा पात्र केशव गिरी महाराज जी के जन्मोत्सव के पर पिछले वर्ष यह महाअनुष्ठान प्रारंभ किया था, पिछले वर्ष इस अनुष्ठान में एक करोड़ 9 लाख जप हुआ था इस वर्ष सवा करोड़ जप का संकल्प पूरा करने के लिए 6 दिन में 3000 से अधिक भक्त जप महाअनुष्ठान में सम्मिलित होंगे, दद्दा जी महाराज की कृपा से सागर की इतिहास में पहली बार सवा करोड़ ओम नमः शिवाय जप का महा अनुष्ठान सम्पन्न होने जा रहा है मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से एवं नवयुवक पीढ़ी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस महान अनुष्ठान में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें। आयोजक मंडल के सदस्य अभिषेक गौर, राजा रिछारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से 1 जनवरी होगा, मंडल की सक्रिय सदस्य इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी ने कहा कि जप करने के लिए गोमुखी माला आसन इत्यादि की व्यवस्था मंदिर में ही की गई है।।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *