
भीम आर्मी और अनुनायियों ने चक्काजाम कर जताया कढ़ा विरोध
बाबा साहब की मूर्ति को अज्ञात आसामाजिक तत्वों ने तोड़ा ,मचा बबाल
मालथौन।
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के मढ़ैयामाफी गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने का मामला सामने आया हैं जिसके बबाल मच गया। पुलिस ,प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया हैं।
घटना रविवार शनिवार की दरम्यानी रात्रि की घटना बताई जा रही है सुबह ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त मिली जिसके बाद ग्रामीण व अनुनायी एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी लगते भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुचे।
घटना की सूचना लगने के बाद मौके पर भीम आर्मी के सदस्य और बाबा साहब के अनुनायी बड़ी संख्या में पहुँच गए थे उन्होंने पहुचकर घटना का तीव्र विरोध जताया। उन्होंने मांग की अज्ञात आरोपियों की पहचानकर शीघ्र पकड़ा जाए उन्हें कढ़ी सजा दी जाए।
मौके पर प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगो से चर्चाकर समझाइस दी। दूसरी मूर्ति स्थापित करने की बात कही।घटना की गम्भीर स्थिति समझते हुए गांव भारी पुलिस बल तैनात हैं।
मौके पर एसडीएम एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया अज्ञात कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में बाबा साहब डाँ भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर गायब हो गया है ,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं कुछ सबूत मिल रहे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा,असामाजिक तत्वों के लिए कार्रवाही उदाहरण बनेगी।उनकी ऐसे परिणति होगी।
चक्काजाम लगाकर जताया विरोध :
भीम आर्मी ,आजद संघ के लोग और अनुनायियों, मढ़ैयामाफी गांव से लौटने के बाद मालथौन के खिमलासा रोड पर चक्काजाम कर घटना के विरोध में प्रदर्शन कर कढ़ा विरोध जताया। करीब एक घण्टे ज्यादा सड़क जाम लगा रहा है। जिसके बाद संगठन के लोगो ने पुलिस थाना पहुचकर ज्ञापन सौंपा हैं।
भीम आर्मी के अध्यक्ष प्रशांत अहिरवार ने चेतावनी दी है समय रहते प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाही नहीं कि गई ,तो संगठन आंदोलन करेगा। जल्द से जल्द दोषियों के विरुद्ध कढ़ी कार्रवाही की जाये।
