क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन के लिए कमेटी गठित

सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से ब्लाक स्तरीय समिति गठित की हैं। जिन्हें सम्मेलन हेतु धनसंग्रह गरीब परिवार की कन्याओं के आवेदन लेने और चयन का दायित्व सौंपा गया है।

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन की आयोजन समिति ने विचार विमर्श किया। तदोपरांत विवाह सम्मेलन के लिये धन संग्रह, गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु आवेदन प्राप्त करने और पात्र परिवारों का चयन करने के लिए सागर जिले के 11 में से 9 ब्लाक में कमेटी गठित की गई हैं। शाहगढ़ और केसली ब्लाक की कमेटी का गठन एक दो दिन में कर दिया जायेगा।

आज की बैठक में आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से तय किया कि विवाह हेतु समाज की कन्याओं का चयन सागर जिले से ही किया जाएगा। जिनके लिए गरीबी रेखा कार्ड की जगह वास्तविक गरीब होना ही मापदंड है। धन संग्रह के लिए अंतिम तिथि 5 अप्रेल 2026 रखी गई है। कन्याओं के सामूहिक विवाह में आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन 6 से 10 अप्रैल 2026 तक लिये जाएंगे। जिला स्तरीय आयोजन समिति की अगली बैठक 6 अप्रैल को होगी। आज सम्मेलन की जिला स्तरीय बैठक में 3लाख 61हजार रूपए की राशि देने की घोषणा सदस्यों द्वारा की गई।

सागर जिले की ब्लाक स्तरीय कमेंटी में सागर ब्लाक से डॉ. पीएस ठाकुर, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र सिंह गंभीरिया, बलबंत सिंह कर्रापुर, इंद्राज सिंह खिरिया, विजय सिंह राजपूत नयाखेड़ा, खुरई ब्लाक से जितेन्द्र सिंह धनौरा, माधव सिंह सिलौधा, धर्मेन्द्र सिंह निर्तला, महेन्द्र सिंह ठाकु मासाब, प्रेमनारायण सिंह, विशाल सिंह राजपूत, उपेन्द्र सिंह राजपूत, मालथौन ब्लाक से बलवीर सिंह राजपूत लोंगर, राजेन्द्र सिंह बुन्देला दरी, जयंत सिंह बुंदेला, रामकुमार सिंह बघेल खरैरा, लोकेन्द्र सिंह राजपूत पिठौरिया, बीना ब्लाक से कुंवर सिंह किर्रावदा, इंदर सिंह धनौरा, शिवकुमार सिंह देहरी, मदन सिंह राजपूत, बलभद्र सिंह बुंदेला, लोकेन्द्र सिंह देहरी, चित्तर सिंह राजपूत, देवरी ब्लाक से कैलाश सिंह राजपूत, प्रताप सिंह सागौनी, इंद्रपाल सिंह बरकौटी, ब्रजेन्द्र सिंह बहेरिया, राघवेन्द्र सिंह जैतपुर, प्रीतम सिंह राजपूत, बब्लू सिंह मैसी, रहली ब्लाक से सौदान सिंह राठौर, जगदीश सिंह पाटई, अभिजीत सिंह (गोल्डी) राजपूत दयपुरा, राहुल सिंह राजपूत चौरा, रणधीर सिंह पटना, राहतगढ़ ब्लाक से राजकुमार सिंह सुमरेरी, नरेन्द्र सिंह पीपरा, राजकुमार सिंह धनौरा, संजय सिंह राजपूत टीला, राघवेन्द्र सिंह भापेल, राजकुमार सिंह ढाना, जैसीनगर ब्लाक से मंगल सिंह सागौनी, राजा राज सिंह करैया, रविन्द्र सिंह सागौनी, विक्रम सिंह सागौनी, राजू राजपूत जैसीनगर तथा बंडा ब्लाक से नत्थू सिंह साव, भूपत सिंह सेमरा, मंगल सिंह दादा, जाहर सिंह बमूरा, देव प्रशांत सिंह, गोविन्द सिंह सहावन को शामिल किया गया हैं।

क्षत्रिय महासभा जिला सागर की क्षत्रिय समाज सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक में लखन सिंह बामौरा, राजकुमार सिंह सुमरेरी, राजेन्द्र सिंह दरी, वीरेन्द्र बहादुर सिंह रिछावर, बलवंत सिंह कर्रापुर, भूपत सिंह सेमरा दौलत, जितेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीरिया, रणधीर सिंह मासाब पटना, राहुल राजपूत चौरा रहली, अजब सिंह ठाकुर जरुआखेड़ा, श्रीमती प्रीती सिंह, जितेन्द्र सिंह धनौरा खुरई, देवप्रशांत सिंह बंडा, अजीत सिंह परिहार चीलपहाड़ी बंडा, मदन राजपूत बीना, लोकेन्द्र सिंह देहरी, चित्तर सिंह बसाहारी, शिवकुमार सिंह देहरी, इंद्राज सिंह केरबना, मंगल सिंह सागौनी जैसीनगर, अभिजीत सिंह रहली, भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी बंडा, राजू राजपूत जैसीनगर, चन्द्रप्रताप सिंह ईसरवारा खुरई, जगदीश सिंह मासाब पाटई रहली, नत्थू सिंह साब सिमरिया बंडा, कैलाश सिंह राजपूत देवरी, गोविंद सिंह सहावन, संजय सिंह राजपूत टोला, भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी, रविन्द्र सिंह सागौनी उपस्थित थे।

विकास के साथ बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता – श्री भूपेन्द्र सिंह

मालथौन। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्री बृज किशोर पटैरिया की स्मृति में बीकेपी मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस सेंटर के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और अब छोटी-छोटी बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक आधारित जांच सुविधाएं अब मालथौन में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है और इसी अवधि में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। मां दुर्गा, जो शक्ति और साधना की देवी हैं, उनकी आराधना से हमें ऊर्जा और सामर्थ्य प्राप्त होता है तथा उनकी कृपा सभी पर बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व कृषि दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी समय फसलें तैयार होती हैं और किसानों के जीवन में खुशियां आती हैं। इसलिए नवरात्रि को हमारे हिंदू नववर्ष के रूप में भी विशेष महत्व दिया जाता है।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और मालथौन अब एक बड़े नगर का स्वरूप ले चुका है। जहां पहले आबादी 7-8 हजार के आसपास थी, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 20-25 हजार हो गई है। विकास के साथ सुविधाएं बढ़ती हैं और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर जिले में 100 बिस्तरों का सिविल अस्पताल केवल खुरई में है, जहां डायलिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और प्रतिदिन लगभग 21 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। श्री सिंह ने बताया कि विगत वर्षों में केंद्री स्वास्थय मंत्रालय की टीम ने पर्याप्त और बेहतर सुविधाओं के लिए सागर जिले में खुरई अस्पताल को प्रमाणपत्र देकर सराहना की थी।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब कई प्रकार की जांचें, जैसे ईसीजी आदि, स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेंगी। इससे लोगों को सागर जैसे शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और समय पर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं है तो धन-संपत्ति का कोई महत्व नहीं रह जाता।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश बीमारियों का इलाज संभव है। पहले कैंसर जैसी बीमारियों को लाइलाज माना जाता था, लेकिन अब उनके उपचार उपलब्ध हैं और टीकाकरण भी विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण में लापरवाही के कारण ही कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आजकल बाजार में नकली दवाइयों का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा विश्वसनीय मेडिकल स्टोर से ही दवाइयां खरीदनी चाहिए और पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पक्का बिल उपभोक्ता के लिए सुरक्षा कवच के समान है और इससे गलत दवा मिलने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने हाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, जिसमें सुबह जल्दी उठना, शुद्ध वातावरण में रहना और सूर्य की किरणों का लाभ लेना शामिल है।

उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क्षेत्र में शुद्ध हवा उपलब्ध है, जबकि बड़े शहरों में प्रदूषण के कारण लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्वस्थ जीवन ही समृद्धि का आधार है।

कार्यक्रम में सेंटर के संचालक अंकित पटैरिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. आशीष पटैरिया ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर दुर्ग सिंह परिहार, दिनेश पटैरिया, जयंत सिंह बुंदेला, गिरीश पटैरिया, रामकुमार बघेल, अखलेश पटैरिया, रावराजा राजपूत, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, प्रहलाद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह राजपूत (खिरिया), बलवीर सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, योगेश जैन, वीर सिंह यादव, मन्नूलाल जैन, पुष्पेन्द्र परिहार, देवेंद्र जैन, राणा (अध्याक्ष), प्रहलाद सिंह राजपूत बम्होरी, गोविद सिंह खिरिया, रविंद लोधी (मंडल अध्यक्ष), बनवीर सिंह राजपूत जनपद उपाध्याक्ष, गोविंद सिंह राजपूत नेगुवा, चंदूमोहन गुरु पथरिया दमोह, चुन्नीलाल कुशवाह जी (अध्यक्ष प्रतिनिधी), संतोष यादव, वीर सिंह यादव ,शंभूदयाल मिश्रा, भैयन यादव, राजेश पटेरिया, भगवान सिंह यादव, जाहर लोधी, जिनेक सिसोदिया, बलराम बरोदिया, अशोक यादव, बबलू तिवारी, रामभरत चाचोंदिया, प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर अखलेश पटैरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र सिंह ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

मीडिया कार्यालय
दिनांक-21.03.2026

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *