राहतगढ़ में आयोजित होगा श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ


जैन समाज ने खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दिया शामिल होने का आमंत्रण

सागर | राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित होने वाले श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ को लेकर जैन समाज एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में जैन समाज एवं आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से भेंट कर उन्हें महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री राजपूत को आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन राहतगढ़ नगर में विश्व शांति और जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राहतगढ़ में जैन समाज द्वारा किया जा रहा यह पुण्य एवं धार्मिक कार्य सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि वे कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर आयोजन समिति एवं जैन समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री श्री राजपूत का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *