बांदरी में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपा

बांदरी में जैन साध्वियों की मौत को लेकर
आक्रोश, मौन जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपा
बांदरी। रीवा में पैदल विहार कर रहीं जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के बाद पूरे देश की जैन समाज के साथ बांदरी और आसपास की जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को बड़ी संख्या में जैन समाज के नागरिकों , महिलाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ सड़कों पर आकर मौन जुलूस निकाला और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बांदरी पुलिस को सौंपकर संत सुरक्षा नीति लागू करने की उठाई मांग उठाई। मौन जुलूस नगर के दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू हुआ, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए थाने पहुंचा। समाज जन हाथों में तख्तियां लेकर संत सुरक्षा नीति लागू करने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। मौन जुलूस के दौरान समाजजनों ने संत सुरक्षा कानून लागू करो, विहाररत संतों को सुरक्षा दो के संदेशों के साथ शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। इसके बाद जैन मंदिर में सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब केंद्र सरकार को जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनानी चाहिए। राजेंद्र जैन ने कहा कि देशभर में जैन संतों के पैदल विहार के लिए एक स्थायी सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया जाए। नरेश जैन ने कहा कि दो साध्वियों का सड़क दुर्घटना में असामयिक समाधिमरण हो जाने से जैन समाज के नागरिक गहरे शोक में है। अशोक जैन ने कहा कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो देशव्यापी ्आदोलन जैसे कदम उठाए जाएंगे। डॉ.सनत जैन ने कहा कि यह घटना केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर गहरा आघात है। अखिलेश जैन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किए जाना चाहिए। ज्ञापन में जैन समाज ने दोनों आर्यिकाओं की दुर्घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में दावा गया किया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसे साजिश के तहत अंजाम दिए जाने की आशंका है। मौन जुलूस मंे भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, पप्पू मुकद्म, सुरेंद्र सिंह, कमल कुमार जैन, गुलाबचंद्र जैन, राजू जैन, निखलेश जैन, योगेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, निशांत जैन, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं , गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *