पवित्र नवरात्र में श्रद्धा भक्ति के साथ स्वच्छता को समर्पित हजारों श्रद्धालुओं नें गंगा आरती में जल संरक्षण का संकल्प लिया

पवित्र नवरात्र में श्रद्धा भक्ति के साथ स्वच्छता को समर्पित हजारों श्रद्धालुओं नें गंगा आरती में जल संरक्षण का संकल्प लिया

विश्व जल दिवस के अगले दिन हजारों श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक झील सहित सागर के जलस्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया

सागर|

विश्व जल दिवस 22 मार्च के अगले दिन सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे पवित्र नवरात्र में श्रद्धा-भक्ति के साथ शहर की स्वच्छता को समर्पित श्रद्धालुओं नें गंगा आरती में जल संरक्षण का संकल्प लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रमों आदि की जानकारी देते हुए हजारों श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक झील सहित सागर के जलस्रोतों के संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। “विश्व जल दिवस” विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उल्लेखनीय है की सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लाखा बंजारा झील के आकर्षक कायाकल्प के बाद झील में बारिश का स्वच्छ जल एकत्र है इस जल की स्वच्छता बनाये रखने में नागरिकों के सहयोग हेतु झील किनारे गंगा आरती का आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया। यह आयोजन प्रत्येक सोमवार को निरंतर जारी है। सागर शहर की ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील की स्वच्छता बनाये रखने और नागरिकों में विशेष जागरूकता लाने में गंगा आरती का विशेष महत्व है गंगा आरती ने श्रद्धा पवित्रता और भक्ति के साथ शहर की स्वच्छता से नागरिकों को जोड़कर जागरूक बनाया है। आज नागरिकों द्वारा विसर्जन सामग्री को विसर्जित करने के लिए घाट पर निर्मित निर्मल कुंड का उपयोग किया जा रहा है। सफाईमित्रों द्वारा सतत सफाई स्वीपिंग आदि से चकराघाट से गणेश घाट तक स्वच्छता सुनिश्चित रहती है।आज बड़ी संख्या में नागरिक दूर दूर से आकर गंगा आरती में श्रद्धा भक्ति के साथ शामिल होकर झील को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित हो रहे हैं। झील किनारे चकराघाट आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। गंगा आरती में उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच स्वच्छोतस्व- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को नंबर-1 बनाने हेतु नागरिकों के सकारात्मक सहयोग की अपील की गई।प्रत्येक सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण गंगा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। निगमायुक्त द्वारा प्रारम्भ कराई गई गंगा आरती का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है ।

गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान
लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *