
पूर्व गृह मंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह व भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता होंगे शामिल
बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे। इसी दिन केंद्र में उनकी सरकार के 12 वर्ष भी पूर्ण होंगे। प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना को लेकर खुरई विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख बांदरी स्थित श्रीदेव दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में बुधवार को महाआरती, विशेष पूजा-अर्चन एवं सुन्दर काण्ड का आयोजन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में 10 जून बुधवार के प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु के साथ-साथ देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य जनों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक अवसर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों के लिए गर्व, प्रेरणा का विषय है जिसे हम सभी मिलकर उत्सव रूप में मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी खुरई विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
