निगम की टीम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज और डीईओ दफ्तर में की तालाबंदी

संपत्तिकर,जलकर की राशि जमा न करने पर नगर निगम की टीम ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई की
सागर| नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकाया करों की वसूली हेतु नगर निगम की टीम द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की कार्रवाई की।  नगर निगम को शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज से संपत्ति कर एवं जलकर की लगभग 9 लाख रुपए  एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपत्ति कर की 2 लाख 47 हजार रुपए की राशि लेना है। इसके अलावा पोद्दार कालोनी में बालाजी इंटरप्राइजेज से 64 हजार रुपए संपत्ति कर  जमा करवाया । निगमायुक्त ने राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली माह दिसम्बर में सभी बड़े बकायादारों से संपर्क कर संपत्ति कर,जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया जमा कराने की कार्रवाई करें तथा कर जमा न करने वालों के विरुद्ध तालाबंदी की कार्रवाई करें।
कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया , राजू रैकवार सहित समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *