
15 जून से 21 जून 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल ।
जय श्री राम
वर्तमान में गुरु कर्क राशि में विचरण कर रहे हैं । अर्थात उच्च के हैं । उच्च का गुरु कई लोगों को बहुत अच्छा फल देगा और कुछ राशियों के लिए यह भी अच्छा नहीं रहेगा । परंतु अगर हम श्री हनुमान जी की आराधना करें तो हमारे सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे तथा कोई भी ग्रह हमें दुख या तकलीफ नहीं दे सकता है । आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-
संकट तें हनुमान छुड़ावै | मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से जातक सभी प्रकार के संकटों से मुक्त रहता है ।
नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 15 जून से 21 जून 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं ।
इस सप्ताह बुध मिथुन राशि में , गुरु और शुक्र कर्क राशि में शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । सूर्य प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 15 जून के 8:01 रात से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे । इसी प्रकार मंगल प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 20 तारीख के 10:48 रात से वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । अच्छे कामों में धन का व्यय होना स्वाभाविक है । भाग्य से आपको मदद मिल सकती है । आपके जीवनसाथी को रक्त संबंधी कोई बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर डायबिटीज आदि हो सकती है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से मदद मिल सकती है । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 17 , 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें एवं शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृष राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में वृद्धि होगी । कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है । आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी । प्रतिष्ठा पहले जैसी ही रहेगी । भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी । आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । शत्रुओं को पराजित करने में आपको इस सप्ताह थोड़ी ज्यादा मेहनत लगेगी । मगर आपके प्रयासों के बाद शत्रु समाप्त हो सकते हैं ।इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य में सफलता प्रदान करने वाले हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मिथुन राशि:-
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च कोटि का रहेगा । आपका व्यापार उत्तम चलेगा । धन आने की अच्छी संभावना है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । उनको अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 15 , 16 और 17 तारीख उपयोगी है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में बहुत सुंदर गज केसरी योग बन रहा है । जिसके कारण आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त होगी । कचहरी के कार्यों में भी आपको धन खर्च करने के बाद सफलता मिल सकती है । अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । भाग्य के स्थान पर आपको इस सप्ताह अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 17 ,18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार से लाभदायक है । 15, 16 और 17 तारीख की दोपहर तक का समय आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
सिंह राशि:-
इस वर्ष आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा जिसमें कि आपका काफी धन व्यय होगा । इस सप्ताह धन आने का भी अच्छा योगहै । व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा । व्यापार में धन लाभ भी है । भाग्य से भी आपको इस सप्ताह मदद मिलेगी । इस सप्ताह आपको शेयर आदि में धन लगाना चाहिए । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए । आपको अपने संतान से इस सप्ताह अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपके पेट में पीड़ा हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार के मामले में फल दायक हैं । 17 , 18 और 19 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। अधिकारी एवं कर्मचारियों का समय अपने कार्यालय में बहुत अच्छा रहेगा । उनको कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन भी प्राप्त हो सकता है । व्यापार अच्छा चलेगा । प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े खट्टे और मीठे रहेंगे । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए ठीक है । 20 और 21 तारीख को आपको सजग रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह आपके राज्य भाव में गजकेसरी योग बन रहा है । इस योग के कारण आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है । भाग्य से आपको इस सप्ताह लाभ होगा । व्यापार में भी आपको लाभ होगा । आपके संतान को इस सप्ताह थोड़ा कष्ट हो सकता है । उसका सहयोग पर्याप्त मात्रा में आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । धन आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए 17 , 18 और 19 तारीख लाभदायक हैं । सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है अर्थात ना बहुत ज्यादा अच्छे हैं और ना बहुत ज्यादा बुरे । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा । इस सप्ताह आपको अपने दुश्मनों को पराजित करने पर पूरा ध्यान देना चाहिए । आपके थोड़े से प्रयास से ही आपकी दुश्मन परास्त हो सकते हैं । इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपको अपने संतान से मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । जरा सी असावधानी से भी कार्य खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 तारीख फलदायक है । 15 ,16 और 17 तारीख को कार्यों को करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनु राशि:-
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है । उनकी मानसिक दशा अत्यंत अच्छी रहेगी । उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा । धन आने का सामान्य योग है । कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते । आपको अपने संतान से सहायता मिल सकती है । छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी । भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । 17 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपके सप्तम भाव में गजकेसरी योग बन रहा है जिसके कारण आपको प्रेम संबंधों में लाभ होगा । आपकी पारिवारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी । जीवनसाथी से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे । व्यापार आपका ठीक चलेगा । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं । नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं । पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । आपके दुश्मन इस सप्ताह शांत रहेंगे और अगर आप ज्यादा प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो सकते हैं । आपको अपने क्षेत्र में इस सप्ताह प्रतिष्ठा मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 17 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उचित है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कल उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा । यह सप्ताह आपके संतान के लिए भी उत्तम है । आपके व्यापार में भी वृद्धि होगी । धन आने का योग है । गलत और सही दोनों रास्तों से धन आएगा । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहना चाहिए । विशेष रूप से स्त्री शत्रुओं से । भाग्य से इस सप्ताह आपको विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा । इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 20 और 21 तारीख लाभप्रद हैं । 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख की दोपहर तक का समय आपके लिए सचेत रहने का है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आएगा । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आपका व्यापार ठीक रहेगा । आपके संतान को भी लाभ होगा । संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी और उनको विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में सफलता भी प्राप्त होगी । भाग्य साथ देगा । आपके कई कार्य भाग्य के सहारे हो सकते हैं । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा मगर गरदन या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 16 और 17 तारीख प्रभावशाली है । 19 , 20 और 21 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
