विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

विश्वविद्यालय: कुलपति ने किया जलवायु परिवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के आयोजन की औपचारिक शुरुआत 1 जून 2026 को कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर के अनावरण के साथ की गई।
“जलवायु परिवर्तन” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 2 से 5 जून 2026 तक मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) पहल के अंतर्गत पूर्व-अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज में पर्यावरणीय जागरूकता का प्रसार करना तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर वृत्तचित्र प्रदर्शन, आमंत्रित व्याख्यान, मिशन लाइफ जागरूकता पैम्फलेट का विमोचन, सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान एवं जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर/चित्रकला, कहानी लेखन, नारा लेखन तथा कविता लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 3 जून 2026 को एक विशेष आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, जिसे सुश्री श्रुति सिन्हा संबोधित करेंगी।
इस अवसर पर प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर ने पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और प्राकृतिक पारितंत्रों के संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नवीन कांगो के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमित कुमार हैं। विभाग ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं आमजन से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने तथा “पारितंत्र बचाएं, मानवता बचाएं” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *