23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल

23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल
जयश्री राम
मैं पंडित अनिल पांडे पहले की भांति आज भी आपको श्री हनुमान चालीसा की चार चौपाइयों के बारे में बताऊंगा जो की आपकी परेशानियों में मंत्र जैसा कार्य करेंगी। पहली दो चौपाइयां मैं अभी बताऊंगा तथा बाद की दो चौपाइयां इस वीडियो के अंत में बताई जाएंगी।
आज की श्री हनुमान चालीसा की पहले दो चौपाइयां ये है ।
लाय सजीवन लखन जियाए,
श्री रघुबीर हरषि उर लाए।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई,
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों के संपुट पाठ करने से शारीरिक व्याधियों का निवारण होता है तथा अपने से बड़ों की कृपा प्राप्त होती है । अगर आपका बॉस आप से नाराज है या आप रोगों से ग्रस्त हो गए हैं तो आपको इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए।
साप्ताहिक राशिफल में आज सबसे पहले मैं आपको 23 मार्च से 29 मार्च 2026 के सप्ताह के ग्रहों के परिवर्तन के बारे में बताऊंगा। उसके बाद राशिवार राशिफल की बारे में चर्चा की जाएगी।
इस सप्ताह सूर्य और शनि मीन राशि में मंगल , बुध और राहु कुंभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में भ्रमण करेंगे । शुक्र प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 25 तारीख के 3:53 रात से मेष राशि में गोचर करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि:-
इस सप्ताह सतर्कता पूर्वक कार्य करके आप कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है । व्यापारियों को लाभ होगा । भाई बहनों के साथ संबंध स्थिर रहेंगे । आपके संतान को लाभ होगा । संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 27 , 28 और 29 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
वृष राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । आपको इस सप्ताह धन अर्जित करने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए । कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है । कर्मचारी और अधिकारियों को सावधान रहना चाहिए । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख सफलता प्रदान करने वाले हैं । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
मिथुन राशि:-
कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । अगर वे चाहेंगे और प्रयास करेंगे तो उनको सही पदस्थापना मिल सकती है । भाग्य से मामूली लाभ होगा । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है । भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं । इस सप्ताह आपको 25 और 26 तारीख का विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए । इन दोनों तारीखों में आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे । 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा । भाग्य की मदद से आपके सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं । मगर प्रयास तो करना ही पड़ेगा । आपके व्यय में वृद्धि होगी । कर्मचारियों अधिकारियों को सावधान रहना चाहिए । आपका, आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए । व्यापारियों को भी इस सप्ताह में सावधानी के साथ व्यापार करना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 27 के दोपहर से लेकर 28 और 29 तारीख कार्यों को पूर्ण करने में मददगार है । 25 और 26 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मामूली मात्रा में धन आने की उम्मीद है । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करके कार्यों को करना चाहिए । माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । कर्मचारियों और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख लाभदायक है । 27 , 28 और 29 तारीख को आपको सावधानी पर जोर देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि :-
व्यापारियों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा । उनके व्यापार में वृद्धि होगी । कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक रहेगा । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख शुभ है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है । 25 और 26 तारीख को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । अविवाहित जातकों के नए-नए विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे । नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं ।आपके संतान को कष्ट हो सकता है । संतान का सहयोग आपको कम मिलेगा । परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी ।शत्रुओं को आप आसानी से पराजित कर सकते हैं । भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त होगा । कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख उपयोगी हैं । 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके संतान की उन्नति हो सकती है । संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए । अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव में कुछ लोग बाधक बन सकते हैं । धन प्राप्त होने की उम्मीद है । व्यापारियों का व्यापार सामान्य रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह ठीक है , परंतु उनको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा । जनप्रतिनिधियों के लिए सावधान रहने का समय है, अन्यथा उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख परिणाम मूलक हैं । 25 और 26 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सोच समझकर करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवारहै ।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपका इच्छित स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है । उनके प्रतिष्ठा में भरपूर वृद्धि हो सकती है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधानी से कार्य करना चाहिए । व्यापारियों का व्यापार सामान्य रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है ।
मकर राशि:-
आपका , आपके जीवनसाथी का ,आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर अधिक विश्वास करना चाहिए । भाग्य पर नहीं । छात्रों को पढ़ाई में बाधा पड़ेगी । आपको अपने संतान का सहयोग बहुत कम मिलेगा । शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 27 , 28 और 29 तारीख परिणाम दायक हैं । 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें साथ ही रुद्राष्टक का भी पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । आपको धन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए । इस सप्ताह आपको ब्लड प्रेशर , डायबिटीज आदि रोगों से सावधान रहना चाहिए । आपके माता-पिता जी का और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक है । 27 , 28 और 29 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । आप अपने बहुत सारे कार्य अपने आत्मविश्वास के बल पर कर लेंगे । कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए । धन प्राप्त करने में सावधानी बरतें । जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है । इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख विभिन्न रूप से मददगार है । सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
आईये अब हनुमान चालीसा के मंत्रवत चौपाइयों की चर्चा कर लें । आज की दो चौपाइयां हैं;-
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा॥
हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के संपुट पाठ करने से यश, सम्मान, प्रसिद्धि और कीर्ति बढ़ती है। अगर आपको मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करना हो तो इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *