
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के स्वागत में मिले 8 कूलर व 5 व्हील चेयर जिला अस्पताल और बीएमसी को भेंट किए,
सागर। “स्वागत वही जो समाज के काम आए” संकल्प के अनुसार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के स्वागत में मिली जनोपयोगी सामग्री को उनके पुत्र युवा नेता अविराज सिंह ने जिला चिकित्सालय सागर और बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को भेंट किया। उन्होंने 4 कूलर, 2 व्हील चेयर जिला चिकित्सालय तिली को तथा 4 कूलर और 3 व्हील चेयर बीएमसी को भेंट कि ताकि मरीजों के काम आ सकें।
इस अवसर पर अविराज सिंह ने कहा कि हम सभी जानते हैं अपने भूपेंद्र भैया ने 7 महीने पहले यह संकल्प लिया है कि वे अपना स्वागत फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों से नहीं कराएंगे। फूल-मालाओं के विकल्प में वह अपना स्वागत ऐसी वस्तुओं से कराएंगे जो समाज के जरूरतमंदों के जीवन में काम आ पाए जिससे उन जरूरतमंदों के जीवन में सुधार हो सके। इस संकल्प के अनुसार पिछले 7 महीनों से अभी तक उनका स्वागत कॉपी पेन, पेंसिल, नोटबुक, रजिस्टर, कूलर,पंखे, स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बेग, वाटर बाटल आदि विद्यार्थियों और गरीब परिवारों के लिए उपयोगी सामग्री से ही किया जाता है। उन्होंने हमें संकल्प दिया ऐसा कार्य करो जो समाज की काम आ पाए। और इस 6 महीने से काम के समय में मैं और मेरे पिताजी ने 75 लाख रुपए की सामग्री विद्यार्थियों व जरूरत मंद परिवारों में वितरित की है। इस संकल्प के परिणाम स्वरूप ही आप देख पा रहे हैं यहां पर कूलर और व्हीलचेयर हमने समर्पित किया है। इस सामग्री के माध्यम से हजारों मरीजों की सहायता होगी। हमारी संस्कृति सेवा परमो धर्म: को मानती है। जब हम किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं तो यज्ञों के बराबर हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण भी कहते हैं सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और हमारा पुण्य ही धर्म है। भगवान श्री राम के रामराज्य के उदाहरण को भी हम जानते हैं। राम राज्य की स्थापना ईट या पत्थर से नहीं हुई थी बल्कि सेवा,न्याय, धैर्य, धर्म, और अनुशासन से हुईं थी। जीवन में जो कुछ भी है सेवा करने की भावना है और इसके अनुकूल ही आज यह कार्य संपन्न हुआ है।
कार्यक्रम में बीएमसी के डीन प्रमेंद्र सिंह ठाकुर, अधीक्षक राजेश जैन, डॉ एसपी सिंह सहअधीक्षक, डॉ अभय तिर्की, डॉक्टर मनीष जैन, डॉ अमर गंगवानी, डॉक्टर बृजभान अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, डायरेक्टर हॉस्पिटल आर एम ओ डाक्टर अभिषेक सिंह, अनुराग प्यासी, अजय तिवारी देवलचौरी, शुभम घोषी, नवीन भट्ट, नीरज ठाकुर, अंकित विश्वकर्मा, अजय जैन लम्बरदार, मोहित साहू, प्रतीक चौकसे, आशीष जोशी, प्रदीप पांडे, आशीष दुबे, अनिल सैनी, शुभम गोस्वामी श्रीयल तिवारी, आदित्य तिवारी, गोलू श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
