
अनियंत्रित कार खाई में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई तीन युवकों की जान
जरूवाखेड़ा। ग्राम पंचायत मुडरा जरूवाखेड़ा अंतर्गत ग्राम मुडरा में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार क्रमांक MP13ZL5853 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार में ग्राम बंगेला के तीन युवक सवार थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पलटी कार को सीधा कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं और खतरे से बाहर हैं।
सूचना मिलने पर जरूवाखेड़ा पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और सभी व्यक्तियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।
