खुरई विधानसभा में फूल मालाओं, गुलदस्तों से नहीं होगा भूपेंद्र सिंह का स्वागत

सकारात्मक पहल

पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह,केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सीख का अपनी विधानसभा में कर रहे अमल

खुरई विधानसभा में फूल मालाओं,गुलदस्तों से नहीं होगा भूपेंद्र सिंह का स्वागत

हिमांशु बजाज।
खुरई। अच्छी बातों को अपनाना तो कोई मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह से सीखे,कोरोना महामारी के समय सार्वजनिक कार्यक्रमों में कभी भी बिना मास्क लगाए हुए नहीं देखा गया। जिससे मास्क लगाने को लेकर देश में एक सकारात्मक संदेश गया,कुछ दिन पूर्व ललिता शास्त्री कन्या विद्यालय में भूपेंद्र सिंह का एक कार्यक्रम था जिसमें वह मंच पर थे कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए वहां की छात्राएं मंच पर जगह न होने के कारण मंच के नीचे अपनी प्रस्तुति देने लगी भूपेंद्र सिंह ने तुरंत प्रस्तुति रूकवाई और मंच खाली करवाकर खुद मंच के नीचे बैठकर मंच पर कार्यक्रम करवारकर एक अच्छा संदेश दिया,ऐसे कई उदाहरण है जों उन्हें दूसरों राजनेताओं से अलग बनाते है।

कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आए थे कार्यक्रम में उनका स्वागत गुलदस्ते से किया गया। कार्यक्रम में जब उन्होंने प्रेरक भाषण दिया तो उसकी काफ़ी तारीफ भी हुई और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा जिस गुलदस्ते से उनका स्वागत किया गया है उस गुलदस्ते की कीमत लगभग 500 रुपए होगी जों आधे घंटे बाद कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाएगा। यदि गुलदस्ते की जगह 500 रुपए के फल सम्मान में दे दिए जाएं तो बाद में हम उन फलों को गरीब बच्चों में बाट सकते हैं जिससे उन्हें पौष्टिक आहार मिलेगा और उनका पेट भरेगा उन्होंने कहा यदि सभी राजनेता ऐसा करने लगे तो कितना अच्छा होगा।

उनकी इस बात का असर खुरई विधानसभा में देखने को मिलने लगा है खुरई के क्षेत्रीय विधायक पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई दौरे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर यह अपील की विधानसभा में मेरे कोई भी कार्यक्रम में मेरा फूल मालाओं, गुलदस्तों से स्वागत नहीं किया जाए। यदि स्वागत किया जाए तो कुछ उपयोगी वस्तु से स्वागत किया जाए जो किसी के उपयोग में आ सके। सोमवार को जब विधायक भूपेंद्र सिंह खुरई दौरे पर आए और गुरुवार को जब मालथोन दौरे पर आए तो सभी कार्यक्रम में उनका स्वागत जैसे कम्बल,बैग,पेन,पेंसिल,कॉपी,र जिस्टर से किया गया कार्यक्रम के बाद यह सामग्री गरीब बच्चों और महिलाओं को बांट दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी स्पष्ट कहा खुरई विधानसभा के कोई भी कार्यक्रम में मेरा स्वागत या तो सिर्फ चंदन से तिलक करके या उपयोगी वस्तु देकर करें जों दूसरों के काम आ सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *