
पर्यावरण संरक्षण और नियमित योग जीवन के लिए जरूरी : प्रो. मिश्रा
विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अभियान के अंतर्गत रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में 15 जून को कृषि संकाय और योग विभाग द्वारा वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और योग का आपस में बहुत गहरा संबंध है। योग जहाँ व्यक्ति को आंतरिक रूप से स्वस्थ्य और मानसिक रूप से शांत करता है, वहीं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाता है। यह हमें प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है । उन्होंने सभी से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और समुचित उपयोग करने तथा नियमित योगाभ्यास को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया ।
कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण और पर्यावरण क्षरण के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए एक नैतिक और अनिवार्य आवश्यकता बन गयी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जितना योग जरुरी है, उतना ही पर्यावरण का संरक्षण भी ।
उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया, डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. भावना पटेल, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. रुचि राठौर, डॉ चंदन सिंह, डॉ. श्रद्धा सोलंकी, डॉ. नितिन कोरपाल, डॉ. दिनेश अहिरवार, डॉ. उदित मलैया, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. श्याम सुन्दर पटैरिया, डॉ. सुरुचि तिवारी, डॉ. आकृति कनौजिया, डॉ. तृप्ति साहू, हर्षित शर्मा, कपिल पंजवानी तथा अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
