दोनी के प्राचीन हनुमान जी दर्शन कर किया रामधुन संकीर्तन, कलेक्टर ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

पाठादो गांव में रात्रि में दमोह कलेक्टर ने लगाई जन चौपाल ग्रामीणों की सुनी समस्याएं साथ ही किया भोजन

तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठादो पहुंचे थे दमोह कलेक्टर ग्रामीणों से ली योजनाओं की जानकारी दोनी के प्राचीन हनुमान जी दर्शन कर किया रामधुन संकीर्तन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामों में पहुंचकर हकीकत जान रहे अधिकारी

विशाल रजक तेंदूखेड़ा |

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी रात्रि जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जहां आमजन की समस्याओं को सीधे सुन रहे हैं और साथ ही वह ग्रामीण क्षेत्र की हकीकतों को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं इसी तारतम्य में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव शुक्रवार रात तेंदूखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाठादो पहुंचे जहां पर उन्होंने रात्रि चौपाल का आयोजन किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके साथ भोजन भी किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। रात्रि विश्राम के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अन्य अधिकारियों के साथ दोनों के सिद्धधाम हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर रामधुन संकीर्तन करते नजर आए। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह प्रशानिक अमले और ग्रामीणों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्थानीय तालाब के श्रमदान किया

ग्रामीणों से ली योजनाओं की जानकारी

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि पाठादो गांव जिले का एक दूरस्थ गांव है इसलिए उन्होंने यहां पर आकर सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति जानने का निर्णय लिया चर्चा के दौरान सामने आया कि यहां पर कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को ठीक से नहीं मिल रहा है महिलाओं ने पेंशन संबंधी समस्याएं बताई जिनमें आधार कार्ड लिंक न होना या फिंगरप्रिंट मिलान न होने के कारण पेंशन रुकना शामिल हैं इसके अतिरिक्त पानी के नल कनेक्शन न मिलने बिजली की आपूर्ति और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें भी सामने आई है एक ग्रामीण ने बताया कि उनके मकान में आग लगने के बाद भी उन्हें आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है जिस पर कलेक्टर ने जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही है

जन चौपाल में यह रहें मौजूद

इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपागरे तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी तहसीलदार विवेक व्यास जनपद सीईओ मनीष बागरी नायब तहसीलदार चंदशेखर शिल्पी आरईएस विभाग के एसडीओ शिवाजी गौड़ सहायक यंत्री एस के राज आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक सुमित तिवारी थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ अशोक बरोनिया सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्तिथि रही

कलेक्टर के निर्देश पर लगाया गया शिविर

रात्रि चौपाल और श्रमदान के बाद कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान सहित अन्य अभियानों में आमजन और युवाओं को आगे आकर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की गई जिसके तहत पाठादो में शनिवार को शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण किया गया है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *