
सागर | नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निवास कर रहे समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि अपने-अपने परिवार के सभी सदस्यों की समग्र आईडी में समग्र पोर्टल, एम.पी.आनलाईन सेंटर या सी.एस.सी. सेंटर से अनिवार्य रूप से ई.-के.वाय.सी (समग्र से आधार को लिंक) करा लेवें, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को समग्र आईडी से मिलने वाले लाभ जैसे पेंशन, राशन, लाड़ली बहना योजना, संबल योजना, आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्कूल एवं काॅलेज में स्कालर एवं प्रवेश सम्बन्धी लाभ से वंचित न होना पड़े। इसलिये नागरिकगण अपनी समग्र ई.-के.वाय.सी सात दिवस के भीतर करा लेवें। ई.-के.वाय.सी न कराने की स्थिति में आपकी समग्र आई.डी.को पोर्टल द्वारा स्वतः ही निष्क्रिय कर दिया जावेगा, जिसकी पूरी जवाबदारी संबंधित नागरिकों की रहेगी एवं शासन से मिलने वाले लाभ से आपको वंचित होना पड़ेगा तथा आपकी समग्र आई.डी.को निष्क्रिय कर दिया जायेगा जिसे पुनः चालू नहीं किया जायेगा। अतः जिन नागरिकगणों ने अभी तक अपनी ई-के.वाई.सी.नहीं करायी है उनसे अनुरोध है कि अपनी समग्र आईडी में समस्त सदस्यों की ई.-के.वाय.सी एक सप्ताह में पूर्ण करा लेंवे, जिससे समग्र आईडी के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है |
