हिन्दू संगठन ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग

हिन्दू संगठन ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
सागर | मंगलवार को हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आरोपी युवक का मकान तोड़ने की मांग की है। 4 दिसम्बर की रात चांदामऊ गांव में एक घर में आग लग गई थी। अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान के बाद घर में आग लगाने और उसमें झुलस कर दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई थीं। संगठनों ने चेताया है कि कार्रवाई शीघ्र नहीं होती तो उग्र आंदोलन कर सागर बंद कराया जाएगा। आगजनी में झुलसने से दो भाइयों की मौत हो गई।
क्या है पूरा घटनाक्रम
नरयावली थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम चांदामऊ में 5 दिसंबर की रात आग लगी थी । आगजनी में घर में सो रहे दो भाई और बहन झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों भाई अनुज ( 19 ) और कार्तिक (15) की मौत हो गई थी। 22 वर्षीय बहन का इलाज चल रहा है। बहन के होश में आने के बाद उसने ब्यान से घर में आग लगाने की बात बताई और युवक फईम उर्फ छोटू खान व अन्य पर घर में आग लगाने एवं दरवाजा बाहर से बंद करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि आरोपी छोटी बहिन को आए दिन धमकाता था। फईम ने युवती को फोन लगाया था और मिलने बुलाया था। लेकिन वह नहीं आई। जिसके बाद गुस्से में उसने घर में आग लगा दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा सामान्य आगजनी की घटना का मामला दर्ज किया गया था। अब परिजन और हिन्दूवादी संगठन आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज कराने और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। एडिशनल डॉ. संजीव उईके ने मामले के हर बिंदू पर जांच करने का आश्वासन दिया है। पप्पू तिवारी ने कहा कि आरोपी बेटी को परेशान करता था। उसके द्वारा घर में आग लगाने का आरोपी है। हिन्दू संगठनों ने शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *