2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल
जय श्री राम


समय के ऊपर सवार होकर हम धीरे-धीरे अंग्रेजी वर्ष के अंत में पहुंच रहे हैं। नवंबर का महीना प्रारंभ हो गया है तथा गुलाबी ठंड आ गई है । मनुष्य के पास मौसम के बारे में जानने के लिए ढेरों उपकरण है परंतु ठंड के आगमन का सबसे सटीक और पहला अनुमान प्रवासी पक्षी (जैसे साइबेरियन क्रेन, बत्तख और कलहंस) लगाते हैं। तापमान में मामूली गिरावट और दिन की लंबाई कम होते ही वे ठंड शुरू होने से हफ्तों पहले ही हजारों किलोमीटर की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। हमारे ज्योतिष की परंपरा में नक्षत्र के आधार पर मौसम के अनुमान करने का प्रयास किया है । परंतु आज में इसी ऋषि परंपरा को आगे बढ़ते हुए आपको इस सप्ताह अर्थात 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक के सप्ताह के बारे में आपको बताऊंगा । कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयुक्त तारीखों की जानकारी आपको दी जाएगी जिससे उन तारीखों में कार्य करके आप अपने को सफल कर सके । यह सब कुछ ग्रहों के गोचर के कारण होता है और इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर के बारे में अब मैं आपको बताता हूं ।
इस सप्ताह सूर्य और बक्री बुध तुला राशि में , मंगल कर्क राशि में वक्री शनि मीन राशि में गुरु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । वक्री शुक्र प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे और 5 तारीख को 11:02 दिन से वक्री रूप में ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।
मेष राशि-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम होने वाला है । अगर उनकी पदोन्नति होनी है तो इस वर्ष उनकी पदोन्नति हो सकती है । आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रतिष्ठा सतर्क रहना पड़ेगा । आपके व्यवसाय में वृद्धि संभव है । धन लाभ के प्रति सतर्क रहें । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा ।अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे । आपके जीवन साथी के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है । इस सप्ताह आपके लिए 2 नवंबर और 8 नवंबर कार्यों को करने के लिए उचित है । 5 , 6 और 7 तारीख को आपको सतर्क रह करके अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प डालकर जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
वृष राशि-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि की उम्मीद है । आपका आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने वाणी पर नियंत्रण रखें । धन लाभ पर आपको हमेशा ध्यान देना पड़ेगा । आपके शत्रु आपके थोड़े से प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं । संतान से आपको सामान्य सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच के दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है । 8 तारीख को आपको सतर्क रहकर के अपने कार्यों का निपटारा करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मिथुन राशि-
इस सप्ताह आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है । व्यापार में वृद्धि होगी । कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी । आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमी आ सकती है । धन लाभ में वृद्धि होगी । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए , भाग्य पर नहीं । इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख विभिन्न कार्यों के लिए फलदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कर्क राशि –
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । कोई बड़ी चीज भी आप खरीद सकते हैं । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा है । उनको प्रशंसा प्राप्त हो सकती है । भाग्य से आपको मामूली सहयोग मिल सकता है । आपको रक्त संबंधी दोष तथा सर दर्द से सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए लाभदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।
सिंह राशि-
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । प्रयास करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध प्रयास करने पर सामान्य हो सकते है । भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी । आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और 5 तारीख की दोपहर तक का समय अनुकूल है । 2 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि-
आपके द्वारा प्रयास करने पर इस सप्ताह अच्छे धन की प्राप्ति की उम्मीद की जा सकती है । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है । दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए । आपके संतान को लाभ हो सकता है । संतान से आपको सहयोग की प्राप्ति भी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है । तीन , चार और पांच तारीख की दोपहर तक का समय आपके लिए सावधान रहने का है । इस समय कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ ही करें ,अन्यथा नुकसान हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
तुला राशि-
इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति की उम्मीद है । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । आपको इस सप्ताह अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए । आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है परंतु आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 तारीख परिणाम दायक है । 5 , 6 और 7 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें तथा साथ में प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ भी करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
वृश्चिक राशि-
कचहरी के कार्यों में विशेष प्रयास करने पर सफलता हो सकती है । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है । आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त हो सकता है । भाग्य पर बिल्कुल ही भरोसा न करें । अपने कर्म पर भरोसा करें । कर्म पर भरोसा करके कार्य करने पर आपको सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभप्रद है । 8 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
धनु राशि-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है । परंतु धन के लिए आपको काफी प्रयास करना पड़ेगा । भाग्य से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है । भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है । दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 5 , 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है । दो और 8 तारीख को आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का प्रतिदिन जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि-
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाई बहनों के साथ-साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे । भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त हो सकता है । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए । अगर वे सावधान रहकर कार्यों को करेंगे तो उनको सफलता प्राप्त होगी । आपके जीवन साथी को भी इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए । जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए दो और 8 तारीख कार्यों को करने के प्रति प्रभावशाली है । तीन, चार और पांच तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि-
इस सप्ताह आपको भाग्य से एकाएक मदद मिलने की उम्मीद है । अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं । आपका या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है । इस सप्ताह आपके लिए तीन , चार और पांच तारीख के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है । 2 तारीख और 5 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
मीन राशि-
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह ठीक है । जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा । आपको धन प्राप्ति होगी, परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे । दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है । भाई बहनों से संबंधों में कोई प्रगति नहीं हो पाएगी । जैसे संबंध है वैसे ही रहेंगे । पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख की दोपहर से लेकर 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है । तीन , चार और पांच की दोपहर तक तथा 8 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *