
गंगा दशहरा पर गांव के लोगों का जल संरक्षण का संदेश कुँआ बावड़ी हैंडपम्प नदी तालाब की सफाई कर मंदिर वृक्ष की पूजा कर जागरूक करने का सन्देश दिया दिनेश उमरिया जी
गंगा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में नवांकुर संस्था कर्रापुर सेक्टर 1 अभिनय तोष महिला बाल विकास समिति सागर एवं नगर प्रस्फुटन समितियो द्वारा ग्राम बाचलोंन बरखेड़ा माफी गिदवानी सिद्धगुवा बेरखेड़ी गंगाराम रुसल्ला बहेरिया गदगद में कलश यात्रा नदी,कुआ ,बावड़ी नलकूप तालाब की सफाई कर पूजा कर आदि के संदर्भ में एवं प्रभात फेरी निकालीगई और गंगाजल के द्वारा मंदिरों में जाकर के अभिषेक कराया गया, साथ ही मन्दिर एवं वृक्ष की पूजा की गई कार्यक्रम में संभाग समन्वय श्री दिनेश उमरिया जी ने जल संवर्धन हेतु लोगों को समझाया भी गया। एवं गाँव की समस्याओं को भी सुना साथ ही जल बचाओ अभियान चलाना चाहिए साथ में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चलाए जाने वाले सामूहिक श्रम दान एवं साफ़ सफाई कार्य कर घाट नदी नल में गंदगी न हो प्राकृतिक जल स्त्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की जवाबदारी हम सब की है कार्यक्रम की जानकारी सभी को दी इस कार्यक्रम में समिति समन्वयक श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला जी ने जल गंगा पूजन कलश यात्रा मंदिर में पूजा करते हुए बताया कि हम सभी को जल गंगा अभियान से जुड़े इसके बाद जल बचाओ अभियान की शपथ दिलाई कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री एन आर पात्रा ने अपने । उद्बोधन में बताया की जल गंगाजल संवर्धन के संदर्भ में एवं गंगा दशहरा के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी की नदी के घाट कुआं नल हैंडपंप गंदगी हटाकर गांव के लोगों को पारंपरिक जल स्त्रोतों के महत्व तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने की आवश्यकता पर बल दिया प्रतिनिधि पंच सरपंच आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सचिव उप सरपंच एवं मात्र शक्ति आदि महानुभव महिलाओं बच्चों आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ा उत्साह देखने को मिला। प्रस्फुटन समिति बाचलोंन की अध्यक्ष प्रीति अहिरवार ने बताया कि यंहा जय का जो स्रोत हैं वह कुआँ तालाब है परन्तु गांव के लोग तालाब का पानी खेत मे उपयोग करते हैं इस से गर्मी में परेशानी होती है कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियो के अध्यक्ष सदस्य सचिव एम एस ठाकुर रामकुमार तिवारी अतिमा पवार प्रीति अहिरवार सीताराम कर्मी कृष्णा कुर्मी वंदना ठाकुर इंद्राज सचिव ब्रजेश पाठक सचिव गांव के जागरूक नागरिक आदि उपस्थित रहे आभार व्यक्त मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मेंटर संदीप कुमार रैकवार ने किया
