मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना

आयोजन: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना, सुन्दर काण्ड व महाआरती प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री के जीवन से हम सभी को मिलती है प्रेरणा: भूपेंद्र सिंह
श्री हनुमान मंदिर में पूर्व मंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह व भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता हुए शामिल
संलग्न – फोटो श्रीदेव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ करते हुए।
बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने व केंद्र में उनकी सरकार के 12 वर्ष भी पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीदेव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सुन्दर काण्ड व महाआरती का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ हरिओम सत्संग मंडल द्वारा किया गया। अभिषेक पं. वृंदावन तिवारी ने किया। आयोजन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। सुंदरकांड व महाआरती में शामिल होने के बाद श्री सिंह ने संबोधित किया।
कार्यकाल उपलब्धियों और सौभाग्य से भरा: पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। नरेन्द्र मोदी जी का गत 4399 दिवस का कार्यकाल देश के लिए उपलब्धियों और सौभाग्य से भरा रहा है। हम सभी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे देश को एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व इसी तरह से मिलता रहे। हम यह समझ सकते हैं कि कितना संघर्ष, निष्ठा, त्याग और समर्पण से भरा जीवन माननीय नरेंद्र मोदी का रहा है। एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में सफलता पूर्वक काम करते हुए वे उपलब्धियों के इस शिखर तक पहुंचे हैं उनकी यह यात्रा हम सब कार्यकर्ताओं की जानकारी में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बचपन गरीबी में बिताया, युवावस्था में ही अपना घर छोड़ दिया और सन्यासियों के साथ हिमालय में चले गए। वह सन्यासियों के साथ हिमालय में करीब 2 साल के बाद देश के राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। उन्होंने अपनी जीवन की राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की और लगभग 25 वर्ष मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए उनको हो गए। उन्होंने इस दौरान अपने जीवन में आज तक अवकाश नहीं लिया।
परिवार के रूप में सब कुछ उनकी मां थींः पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को सफलता के यह सूत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सीखी दिनचर्या के कारण मिले। उनके जीवन में परिवार के रूप में सब कुछ उनकी मां थीं। वह वर्ष में एक बार अपने जन्मदिन पर गुजरात जाकर श्रद्धेय मां के चरणों का पूजन करते थे, आशीर्वाद लेते थे। जब उनकी मां का स्वर्गवास हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को संदेश भेजा कि कोई भी उनकी मां की अंतिम संस्कार में अपना काम छोड़कर नहीं आए। कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कभी अस्वस्थ नहीं हुए। प्रधानमंत्री के रूप में दुनिया की सारी सुविधाएं होने के बावजूद छोटी-मोटी अस्वस्थताओं पर आयुर्वेद और देशी पद्धति से स्वयं को स्वस्थ रखते हैं। वे नवरात्रि में 9 दिन तक जल या नींबू पानी पर रहते हैं।
अच्छा काम करने वाले हमेशा प्रेरणा दी: पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मन की बात जैसे कार्यक्रमों से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाज के सभी क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को हमेशा प्रेरणा दी है और प्रोत्साहित किया है। उनकी याददाश्त इतनी तेज है कि वह आज भी 30-40 साल पुराने कार्यकर्ताओं को उनके नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ही दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत योजना बनाई।
यह रहे उपस्थित: आयोजन में मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर बांदरी, नीतेश यादव, अरविंद सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह दरी, नप अध्यक्ष सुधा लोधी, विश्वनाथ सिंह, मालती लोधी, पप्पू मुकद्दम, अभय सिंह लोधी, महेंद्र यादव जानी, महेश पाराशर, सुरेंद्र लोधी, सीएमओ संजय समुद्रे, मुख्य पुजारी पं वृंदावन तिवारी, मनोहर लोधी, सिरनाम सिंह, सीमा राय, मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया, राजेंद्र सिंह, इंद्रराज सिंह, रावराजा राजपूत, लोकेंद्र सिंह राजपूत, उदयपाल बुंदेला, अखिलेश जैन, संतोष प्रजापति, संतोष पटैल, सुरपाल यादव, सचिन साहू , आशीष दुबे, दिवाकर वर्मा, मुकेश राय, शुभम जैन, सम्मर सिंह, नरेश जैन, आजाद यादव आशीष पटैरिया, उमेश राय, राजू चौहान, लक्ष्मी ठाकुर, अनीता ताम्रकार, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भाजपा के पदाधिकारी, महिला नेत्री, कर्मचारी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *