नर्मदा परिक्रमा के आध्यात्मिक अनुभव सुनाएंगे ओमप्रकाश

नर्मदा परिक्रमा के आध्यात्मिक अनुभव सुनायेंगे पूर्व आईएएस ओमप्रकाश श्रीवास्तव

कायस्थम 13 जून को करेगा अपने सलाहकार और सदस्य के सम्मान में आयोजन

भोपाल,

कायस्थम के सलाहकार और सदस्य तथा पूर्व आईएएस ओमम प्रकाश श्रीवास्तव आगामी 13 जून को शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत संग्रहालय में अपनी नर्मदा परिक्रमा के आध्यात्मिक अनुभव सुनाएंगे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भारती श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगी। भारती श्रीवास्तव ने भी 10 दिसंबर 2025 से 5 मई 2026 तक अपने पति ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ नर्मदा पथ की यात्रा की है । उनकी यह यात्रा सचिव गृह विभाग से सेवानिवृत्ति के तत्काल बात शुरू हो गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत पत्नी श्रीमती भारती श्रीवास्तव ने भी उसी दौरान सेवानिवृत्ति ले ली थी।
कायस्थम द्वारा नर्मदा परिक्रमा के धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक अनुभव विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी कायस्थ समाज और अन्य वर्ग के नागरिकों को यात्रा के संस्मरण सुनाकर पुण्य सलिला मां नर्मदा के धार्मिक महत्व पर चर्चा कर प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव दम्पति ने 146 दिन में नर्मदा पथ की 3144 किलोमीटर की यात्रा की है। यात्रा के दौरान उनका जगह-जगह आदमी स्वागत किया गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *