इलेक्ट्रिक वाहनों किया विभिन्न वार्डों का निरीक्षण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने टीम सहित इलेक्ट्रिक वाहनों से किया विभिन्न वार्डों का निरीक्षण

सागर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत सागर शहर में दैनिक निरीक्षण के स्वरूप में परिवर्तन करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग निरीक्षण के दौरान करने का निर्णय लिया। उन्होंने बुधवार को स्वयं इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर और निगम के इंजीनियर्स, जोन प्रभारी, दरोगा, सफाईमित्र आदि नगर निगम अमले ने ई-रिक्शा में बैठकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मीपुरा, पुरव्याऊ वार्ड, काकागंज वार्ड, पंतनगर वार्ड होते हुए महलवार देवी मंदिर के पास बने सार्वजनिक शौचालय मॉर्डन जन सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस मॉर्डन जन सुविधा केंद्र में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं और उनकी गुणवत्ता को स्वयं परखा। उन्होंने यहां बने यूरिनल्स में लगी नल टोंटी चालूकर पानी की उपलब्धता व सप्लाई का निरीक्षण किया और साफ-सफाई सहित सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं पाकर शहर के सभी शौचालयों को इस प्रकार व्यवस्थित और नागरिक उपयोग अनुकूल बनाये रखने के निर्देश दिये।

निगमायुक्त श्री खत्री ने संजयड्राइव रोड पर छोटी झील किनारे निर्माणाधीन घाट पर पहुंचकर निर्माणकार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की शहर के एक बड़े ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर बनाया जा रहा यह घाट छोटी झील को प्रसिद्धि दिलाएगा। यहां की छतरीयां और अन्य सौन्दर्यकार्य सहित स्थापित प्रेरणादायी प्रतिमाऐं यहां से गुजरने वालों को कुछ देर यहां रुकने के लिए आकर्षित करेंगी और वर्तमान में भी यहां लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। कबाड़ से जुगाड़ के क्षेत्र में सागर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न स्थलों पर लगी कबाड़ से निर्मित कलाकृतियाँ सभी को प्रेरित कर रहीं हैं।नागरिकों में भी पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं के पूनरूपयोग बढ़ने लगा है। नागरिकों द्वारा 3आर सेंटरों में अपनी अनुपयोगी कबाड़ वस्तुएँ जैसे पुराने बर्तन, कपड़े, लकड़ी का सामान, पुनःउपयोगी प्लास्टिक सामग्री, टीन और प्लास्टिक के डब्बे आदि दान किये जा रहे हैं ताकि उनका बेहतर उपयोग किया जा सके। नगर निगम और अन्य स्रोतों से प्राप्त की गयी कबाड़ सामग्री लोहे के पाईप, चददर, टीन, प्लास्टिक, वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, टायर आदि से अद्भुत कलाकृतियाँ निर्मित हो रहीं हैं यहां लगा यह विशाल आकार का गदा इसका एक उदाहरण है। पुराने अनुपयोगी पड़े इलेक्ट्रिक पोल के साथ जंग खा रही अनुपयोगी टीन चददर को जोड़कर यह शानदार गदा कलाकृति बनाई गई है जोकि आज यहां आकर्षण का केंद्र बनी है। उन्होंने कहा की इस घाट के शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए निगमायुक्त के मार्गदर्शन में निगम टीम द्वारा पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। काकागंज पानी टंकी के पास बनी नगर निगम स्टोर शाखा में सागर के 48 वार्डों के जोन प्रभारी, सफाईमित्र, सफाईदरोगा इंजीनियर्स सहित नगर निगम अमले की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयरियों की निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए स्वच्छता किट, शौचालय किट, डस्टबिन एवं मशीनरी आदि सभी आवश्यक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने कहा की शहर की तेजी से बेहतर सफाई हेतु मशीनी संसाधनों का उपयोग करें। हमारे पास आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीने, बड़ी जेसीबी मशीने, पानी टेंकर, डम्फर, ट्रेक्टर, कॉम्पेक्ट मशीनों सहित विशाल झील की सफाई हेतु फ्लोटिंग मशीन और अत्याधुनिक प्लांट हैं। इन सभी संसाधनों से स्वच्छता में बेहतर रैकिंग पाने में मदद मिलेगी। आप सभी को इनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाये रखना है।

उन्होंने कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण की दृष्टि से आवश्यक प्रत्येक बिंदु की चिंता करते हुए बिंदूवार जानकारी एकत्र करें और डस्टबिन, नाडेप पिट, पेवर ब्लाॅक, पेंटिंग व स्वच्छता ब्रांडिग, शौचालयों की व्यवस्था, नाले नालियों की सफाई, नागरिकों द्वारा गीला सूखा कचरा अलग-अलग डोर टू डोर कचरा गाड़ी में दिलाना आदि साफ-सफाई की तैयारियों का पूरा होना सुनिश्चित करें। जहाँ अब भी कमी है वहां के दरोगा आवश्यक बिंदुओं पर चेकलिस्ट तैयार करें और जोलन व अन्य अधिकारियों की मदद से कमियां तत्काल दूर करें। सभी जोनप्रभारी विशेष चिंताकर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त करें। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन अनुसार सभी बिंदुओं पर आधारित स्थलों के फोटो साक्ष्य देखे और विश्लेषण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश सभी को प्रेरित कर रहे हैं। अब हमें युद्ध स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर नागरिकों को भी और जागरूक बनाना है। नागरिकों द्वारा लगातार फीडबैक दिया जा रहा है हम सभी सुनिश्चित करें की सागर का प्रत्येक निवासी अपना फीडबैक देकर सागर के बारे में अपनी राय सुझाव अवश्य दे। हमें और मेहनत कर जीत सुनिश्चित करना और सागर को स्वच्छता में नंबर -1 बनाना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *