8 जून से 14 जून 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल

8 जून से 14 जून 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल ।
जय श्री राम
मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपके सामने 8 जून से 14 जून 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर आया हूं । मगर सबसे पहले हम श्री हनुमान चालीसा के आज की चौपाई के बारे में चर्चा करेंगे । आज की चौपाई है :-
नासै रोग हरे सब पीरा | जपत निरन्तर हनुमत बीरा ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से समस्त प्रकार के रोग और पीड़ाओं का अंत हो जाता है।
नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप प अनिल कुमार पाण्डेय जी के यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 8 जून से 14 जून 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं ।
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में , मंगल मेष राशि में , बुध मिथुन राशि में , गुरु और शुक्र कर्क राशि में शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । भाई बहनों के प्रति प्रेम बढ़ेगा । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी । नौकरी पेशा वालों के लिए यह सप्ताह सचेत रहने का है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । कचहरी के मामलों में बहुत सावधानी वरतना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 जून कार्यों को करने के लिए सफलता दायक है । 9 और 10 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए । 13 और 14 जून को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
वृष राशि:-
कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको विजय मिल सकती है । परंतु आपको सभी कार्य पूरी सावधानी के साथ करने होंगे । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा । व्यापार में वृद्धि होगी । धन आने की उम्मीद है । नौकरी पेशा लोगों को अपनी जिव्हा को काबू में रखना होगा । किसी से फालतू की बहस में उलझना नहीं चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए आठ और 13 था 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है । 11 और 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए । 13 और 14 तारीख को आपका मन काफी प्रसन्न रह सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मिथुन राशि:-
यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रह सकता है । आपके व्यापार में वृद्धि होगी । धन आने की उम्मीद की जा सकती है । थोड़े मेहनत से ज्यादा धन प्राप्त होगा । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे । आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा । नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह ठीक-ठाक है। परंतु आपको अपने सकर्मियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए । भाग्य से इस सप्ताह आपको बहुत कम मदद मिल पाएगी । भाग्य की जगह अपने कर्मों पर विश्वास करें । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 जून लाभदायक है । 13 और 14 जून को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा । भाग्य भी आपका साथ देगा । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए । कचहरी के कार्यों में लाभ हो सकता है परंतु अत्यधिक धन लगाना पड़ेगा । नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । आपके पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कटु हो सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख फलदायक हैं । 8 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है । आपका व्यापार बहुत उत्तम चलेगा । भाग्य भी आपका साथ देगा । कुछ अच्छे काम हो सकते हैं जिसमें अत्यधिक धन व्यय हो जैसे विवाह आदि । दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें । नौकरी करने वालों के लिए इस सप्ताह सावधान रहना आवश्यक है । उनको अपने अधिकारियों से बहुत सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है । 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
कन्या राशि:-
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है । आपका कार्य बहुत अच्छा चलेगा । अधिकारी और साथी दोनों ही आपसे प्रसन्न रहेंगे । धन आने का भी अच्छा योग है । भाग्य से इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए । भाग्य के भरोसे कार्य करने के प्रयास कम करें । हालांकि भाग्य आपका एकाएक मदद करेगा । आपके शत्रु शांत रहेंगे परन्तु समाप्त नहीं हो पाएंगे । आप दुर्घटनाओं से आराम से बच जाएंगे । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख अनुकूल है । आठ और 11 तथा 12 तारीख को आपको जागरूक रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा । कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी । आप सही स्थान पर पहुंच सकते हैं । भाग्य आपके साथ पूर्ण सहयोग करेगा । भाग्य की मदद आपको विभिन्न कार्यों के लिए लेना चाहिए । धन आने का भी योग है । आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु यह संभव है कि वे समाप्त नहीं हो । दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए । आपके सन्तान को थोड़ा कष्ट हो सकता है । आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख परिणाम दायक है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा साथ देगा । व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा । भाग्य के सहयोग के कारण आपके कई कार्य हो जाएंगे । इस सप्ताह आप शत्रुओंको थोड़े से प्रयास से ही समाप्त कर सकते हैं । उनको समाप्त करने का आपको निरंतर प्रयास करना चाहिए । आपको संतान से मामूली सहयोग मिल पाएगा । छात्रों की पढ़ाई थोड़ी ठीक-ठाक चलेगी । आपको अपने माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए आठ तथा 13 और 14 जून विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु शुभ हैं । 11 और 12 तारीख को आपको कार्यों के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी । आपको लंबी यात्रा का योग है । यात्रा सफल रहेगी । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । संतान की मानसिकता उत्तम रहेगी । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । धन आने के मार्ग में कुछ परेशानियां आ सकती हैं । कृपया उन परेशानियों को समाप्त करने का प्रयास करें । इस सप्ताह आपको अपने दुश्मनों से भी सतर्क रहना चाहिए । दुश्मन कुछ बुरा करने का प्रयास कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख परिणाम मूलक हैं । 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
मकर राशि:-
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए बहुत उत्तम है । विवाह के बहुत अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । विवाह होने का या तय होने का पूर्ण योग है । इस सप्ताह आप अपने विवाह हेतु प्रयास करें । प्रेम संबंधों के भी बढ़ने का योग है । नए प्रेम संबंधों के बनने का भी अच्छा योग है । इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से संबंध पहले जैसा ही रहेगा । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है । अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कार्यालय में थोड़ा सावधान रहना चाहिए । आपको पेट संबंधी कष्ट हो सकता है । धन आने का योग है । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख लाभप्रद है ।सप्ताह के बाकी के दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
कुंभ राशि:-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा । संतान की उन्नति हो सकती है । आपके व्यापार में बुद्धि संभव है । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा । आपके शत्रु शांत रहेंगे । नए शत्रु नहीं बन सकते हैं । पुराने शत्रुओं से भी संबंध सुधर सकते है । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से विशेष मदद नहीं मिल पाएगी । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 तारीख प्रभावशाली है । सप्ताह के बाकी दिनों में भी आप छोटे-मोटे कार्य कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा । भाई बहनों के साथ आपके संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं । धन आने की उम्मीद है । आपके संतान को सुख प्राप्त होगा । संतान से आपको भी अच्छी मदद मिल सकती है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । भाग्य से आपको अच्छी मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में उपयोगी है । 8 जून को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *