
बांदरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर
धरा को हरा-भरा करने का संकल्प
कृषि उपज मंडी प्रांगण मंे रोपे गए अनेक प्रजातियों के पौधे
बांदरी। बांदरी कृषि उपज मंडी परिसर में शुक्र्रवार की सुबह नगर परिषद के तत्वावधान में वृहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा महिला नेत्रियों, अधिकारियों व पर्यावरण प्रेमियों ने अनेक प्रजाति के पौधे रोपे और उनकी रक्षा का संकल्प और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पं. अनिल पाराशर ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना अधूरी है। पौधे का पालन-पोषण करना अनेक श्रेष्ठ एवं पुण्य कार्यों के समान है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने कहा कि नगर परिषद पर्यावरण संरक्षण अभियान में हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमओ संजय समुद्रे ने कहा कि कहा कि पेड़ हमारे जीवनदाता है, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति का कर्ज अदा करें। भाजपा महिला मोर्चा बांदरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लोधी ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी रक्षा भी करें। सम्मर सिंह लोधी ने कहा कि आज लगाया गया पौधा कल का जीवनदायक वटवृक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में पूर्व गृह मंत्री व विधायक भूपेंद्र भैया की पहल से पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रावराजा राजपूत, संतोष पटैल, सुरपाल यादव, देशराज यादव, राजकुमार लोधी, गोविंद अहिरवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भाजपा के पदाधिकारी, महिला नेत्री, कार्यकर्ता, समस्त नप कर्मचारी मौजूद रहे।
