
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं में आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से संतकबीर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग की सागर शहरी 2 परियोजना के संतकबीर वार्ड सेक्टर 4 में लाडली बहना खेलकूद साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वार्ड पार्षद श्री धर्मेन्द्र खटीक गुड्डा भैया शिक्षा विभाग से बी आर सी श्री अनिरुद्ध सर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री चन्दन सर प्रीति सोनी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर संध्या ढाड़ी की उपस्थिति में लाडली बहनाओ को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कुर्सी दोड, हूला हूल, बैलून चैन,नारी श्रंखला,खो खो, लंगड़ी इत्यादि खेल खिलाएं गये कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ावा देना, है सुपरवाइजर द्वारा बतलाया गया वार्ड की लाडली बहनाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रजनी कोष्ठी, द्रोपदी अहिरवार, रोशनी शकवार, रंजीता,व सेक्टर की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
